script

चीन: केमिकल प्लांट में जोरदार धमाका, मरने वालों की संख्या 64 हुई

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2019 01:53:25 pm

चीन में एक बार फिर जबरदस्त विस्फोट
चीन में औद्योगिक इकाइयों में अक्सर होते हैं ऐसे विस्फोट
ताजा हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना

chemical blast in china

बीजिंग। गुरुवार को पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद केमिकल प्लांट में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जांच के लिए पहुंची पुलिस ने कहा है कि हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। हादसे के बाद आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए ।राज्य मीडिया की खबरों में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेज दी गई हैं।

शियांगशुई काउंटी के यानचेंग में केमिकल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित प्लांट में आग लगने के बाद गुरुवार को करीब अपरान्ह 2.48 विस्फोट बजे हुआ। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार दोपहर केमिकल प्लांट में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है और 87अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1108901564662669313?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
केमिकल प्लांट में धमाका

शहर के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट हुआंग जियांग प्रांत के यानचेंग में तियानजीई केमिकल द्वारा संचालित एक रासायनिक सुविधा केंद्र में हुआ। घटना के वीडियो में एक विशाल विस्फोट देखा गया। आग की लपटें केमिकल प्लांट को घेरे हुई थीं। आपको बता दें कि चीन में औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं। यहां सुरक्षा नियमों को अक्सर खराब तरीके से लागू किया जाता है। इससे पहले भी नवंबर में उत्तरी चीनी शहर में एक रासायनिक कारखाने के प्रवेश द्वार पररसायनों से भरे एक ट्रक में विस्फोट हुआ, जिसमें 23 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। इससे पहले पिछले जुलाई में, दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से 19 लोग मारे गए और 12 घायल हो गए। 2015 में एक कंटेनर भंडारण सुविधा में विशाल केमिकल ब्लास्ट हुआ। इससे उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन में कम से कम 165 लोगों की जान चली गई।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो