एशिया

नेपाल: भारत के नए राजनीतिक नक्शे पर विवाद जारी, प्रदर्शन कर रहे 20 माओवादी कार्यकर्ता गिरफ्तार

नेपाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से मिली जानकारी
कालापानी क्षेत्र को लेकर हो रहा है प्रदर्शन

Nov 11, 2019 / 11:02 pm

Shweta Singh

काठमांडू। भारत के नए राजनीतिक मानचित्र को लेकर नेपाल में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारत के खिलाफ ताजा प्रदर्शनों में एक प्रतिबंधित माओवादी संगठन के करीब 20 कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं। इस बारे में नेपाल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से जानकारी मिली है।

विद्यार्थियों को माओवादी धड़े के साथ किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक माओवादी धड़े को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े विद्यार्थियों को मैतीघर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इस पार्टी ने 6 नवंबर से भारत के नए मानचित्र को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था। विवाद इस बात पर शुरू हुआ है कि मानचित्र में कालापानी को कथित रूप से भारत का हिस्सा दिखाया गया है।

भारत और नेपाल की सरकारों का विवाद पर बयान

बुधवार को इस संबंध में नेपाल सरकार ने एक बयान में कहा था कि देश के सुदूर पश्चिम में स्थित कालापानी उनकी सीमा में आता है। पिछले हफ्ते भारत ने भी साफ किया था कि उसके द्वारा जारी किया गया मानचित्र उसके संप्रभु क्षेत्र को दर्शाता है और इसमें नेपाल के साथ अपनी सीमा को किसी भी तरह से संशोधित नहीं किया गया है।

भारत ने जारी किया था नया नक्शा

भारत सरकार ने बीते हफ्ते नवनिर्मित केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख का नक्शा जारी किया था। इसमें PoK को जम्मू-कश्मीर और गिलगिट बाल्टिस्तान को लद्दाख का हिस्सा दिखाया गया है। इसके बाद नेपाल सरकार ने कालापानी क्षेत्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। नेपाल सरकार का कहना था कि मीडिया की खबरों के बाद उनका ध्यान भारत के नए मानचित्र पर गया था।

नेपाली ने पीएम ने बातचीत से मुद्दे के हल की कही थी बात

इसके लिए नेपाली प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों एवं राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ इसपर चर्चा की। साथ ही बातचीत और कूटनीतिक तरीके से इसके समाधान का आह्वान किया।

Home / world / Asia / नेपाल: भारत के नए राजनीतिक नक्शे पर विवाद जारी, प्रदर्शन कर रहे 20 माओवादी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.