scriptभीषण आग के बाद भारत-म्यांमार सीमा सील, कई दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक | Indo-myanmar border sealed after massive fire burnt many shops | Patrika News

भीषण आग के बाद भारत-म्यांमार सीमा सील, कई दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक

Published: Feb 08, 2018 12:52:29 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

आग रात को लगभग नौ बजे नामफालोंग बाजार में लगी।

Fire at myanmar border

नई दिल्ली। म्यांमार में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार रात भीषण आग लगने के बाद गुरुवार को भारत-म्यांमार सीमा सील कर दी गई। इस विषय में एक जिला अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के मोरेह में पुलिस ने जानकारी दी कि आग रात को लगभग नौ बजे नामफालोंग बाजार में लगी। बाजार परिसर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

आग से 30 से अधिक दुकानें खाक
भारतीय सीमा में लोगों ने आग को फैलने से रोकने के लिए घरों और दुकानों पर पानी की बौछार की। हालांकि, आग को बुझाने में कई घंटे लगे। नामफालोंग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग से 30 से अधिक दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए हैं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं
इन दुकानों में चीन, जापान और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों से लाया गया विदेशी सामान भरा पड़ा था। आग से भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो