scriptतेल के अवैध कुएं में भयानक आग से 10 की मौत, कई घायल | Indonesia: Fire in oil tank while illegal mining | Patrika News

तेल के अवैध कुएं में भयानक आग से 10 की मौत, कई घायल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 25, 2018 10:25:36 am

इंडोनेशिया में एक तेल के कुएं में आगजनी के चलते 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल हो गए।

Fire in Oil tank
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक तेल के कुएं में आगजनी के चलते 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो के बुधवार को आए बयान के मुताबिक, यह दुर्घटना उत्तरी सुमात्रा द्वीप पर आसेह प्रांत में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह तेल का कुआं अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
आगजनी की यह दुर्घटना देर रात करीब डेढ़ बजे (जीएमटी के मुताबिक 18 बजकर 30 मिनट) हुई। आपको बता दें कि यह कुआं आवासीय क्षेत्र में बना था। इसकी चपेट में आसपास स्थित तीन और घर आ गए। आसेह रांटो प्यूर्लक उपजिले के प्रमुख सैफुल के मुताबिक, देर रात लगी इस आग पर सुबह भी काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें सुबह के समय भी बेहद ऊंची थी। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए अभी और शव मिलने की आशंका जताई जा रही है।
आधी रात खलिहान में भड़की आग, देखते ही देखते 10 एकड़ की फसल हो गई खाक

आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत
घटनास्थल पर मौजूद दमकल कर्मियों ने सरकारी तेल कंपनी पर्टामिना के साथ मिलकर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आपको बता दें कि आसेह के इलाके में छोटे-बड़े स्तर पर कई प्रोजेक्ट्स में तेल के खनन का काम चल रहा है। स्थानीय ग्रामीण यहां के तेल भंडार का अवैध तौर पर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस तरह के अवैध अड्डों पर कई बार सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिसके चलते इस तरह के हादसे होते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो