scriptइंडोनेशिया: जावा द्वीप में आए भकूंप ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत | Indonesia lifts tsunami warning after strong earthquake | Patrika News

इंडोनेशिया: जावा द्वीप में आए भकूंप ने मचाई तबाही, चार लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Aug 04, 2019 08:05:17 am

Submitted by:

Anil Kumar

इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीप पर शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, हालांकि दो घंटे बाद वापस ले लिया गया

इंडोनेशिया में भूकंप

जकार्ता। इंडोनेशिया ( Indonesia ) के घनी आबादी वाले जावा ( JAVA ) द्वीप में शुक्रवार को दक्षिणी तट पर आए शक्तिशाली भूकंप में चार लोगों की मौत हो गई है। इस भूकंप में कई लोग घायल हो गए। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद निवासियों को अन्य सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। इस आपदा में करीब 200 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 13 घरों को नुकसान पहुंचा है।अधिकारियों ने 3 मीटर ऊंचे सुनामी आने की आशंका जताई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ( USGS ) के अनुसार, राजधानी जकार्ता के दक्षिण-पश्चिम में लाबुआन से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र 52.8 किलोमीटर की गहराई पर था।

7.3 तीव्रता वाले भूकंप से हिल उठा इंडोनेशिया, दहशत में घरों से भागे लोग

USGS ने शुरू में भूकंप की तीव्रता 6.8 और एक shallower गहराई पर बताई थी। बता दें कि सुनामी की चेतावनी को दो घंटे से अधिक समय के बाद हटा लिया गया। हालांकि तट के किनारे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भूमि को खाली करने का आग्रह किया गया है।

इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने पहले कहा था कि जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच, जलडमरूमध्य पर एक सुनामी आ सकती है, जहां दिसंबर में ज्वालामुखी से फैली सूनामी में 400 से अधिक लोग मारे गए थे।

इंडोनेशिया में भूकंप

शक्तिशाली था भूकंप

भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसे जावा द्वीप पर याग्याकार्टा ( Yogyakarta ) जैसे अन्य शहरों में भी महसूस किया जा सकता था।

भूकंप का यह झटका शाम को सात बजे के करीब महसूस किया गया। भूकंप आने के बाद जकार्ता में लोग घरों से निकलकर भागने लगे और सड़कों पर आ गए। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके शाम के 7:03 बजे खत्म हो गया।

50 वर्षीय एलिसा ने कहा कि मेरे अपार्टमेंट में झूमर हिल रहा था और मैं फौरन 19 वीं मंजिल से नीचे भागा। बाहर देखा तो हर कोई भाग रहा था। यह एक बहुत मजबूत झटका था और मैं बहुत डर गई थी।

इंडोनेशिया में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी

वहीं क्रिस्टाबेल एडलाइन जिसका कार्यालय मध्य जकार्ता में है, ने कहा, जब इमारत हिल रही थी तब मैं 18 वीं मंजिल पर था। यह काफी डरावना था और लगभग भूंकप का झटका एक मिनट तक रहा।

मालूम हो कि पिछले साल सुलावेसी द्वीप पर 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद की सुनामी ने 2,200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि एक हजार लोग लापता हो गए थे।

26 दिसंबर 2004 को सुमात्रा के तट पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था और इंडोनेशिया में लगभग 170,000 सहित हिंद महासागर क्षेत्र में 220,000 लोग मारे गए थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो