scriptइंडोनेशिया विमान हादसा: खामियों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ 737 मैक्स | Indonesia plane crash: 737 MAX crashed due to flaws | Patrika News
एशिया

इंडोनेशिया विमान हादसा: खामियों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ 737 मैक्स

इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने बोइंग, लॉयन एयर और पायलटों में गलतियां पाईं है
इस दुर्घटना में 189 लोग मारे गए थे

Oct 25, 2019 / 06:30 pm

Anil Kumar

जकार्ता। इंडोनेशिया में बीते साल अक्टूबर में हुए एक विमान दुर्घटना को लेकर अब एक बड़ी बात सामने आई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि बीते अक्टूबर में लॉयन एयर बोइंग 737 मैक्स की दुर्घटना कई खराबियों की वजह से हुई थी। इस दुर्घटना में 189 लोग मारे गए थे।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने बोइंग, लॉयन एयर और पायलटों में गलतियां पाईं है। रिपोर्ट में से विमान के रखरखाव लॉग के 31 पेज गायब पाए गए हैं।

मेक्सिको: विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी, हादसे में 5 की मौत

इसमें यह भी कहा गया कि जेट को शुरुआती फाल्ट के बाद उसके उड़ान पर रोक लगानी चाहिए थी और उसमें से एक पायलट प्रक्रियाओं से अपरिचित था।

रिपोर्ट में कहा गया कि क्रुसियल सेंसेर, जिसे फ्लोरिया में एक रिपेयर शॉप से खरीदा गया था, उसे उचित तरीके से जांचा नहीं गया था।

इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने शुरू में कहा था कि लॉयन एयर प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने में यांत्रिक व डिजाइन समस्या प्रमुख कारक थे। उन्होंने विमान के न्यू फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के मुद्दे को उजागर किया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / इंडोनेशिया विमान हादसा: खामियों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ 737 मैक्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो