scriptIndonesia: समुद्र में मिला उड़ान के तुरंत बाद लापता हुए विमान का मलबा, फ्लाइट में 62 यात्री थे सवार | Indonesia: Srivijaya Air Flight 182 Missing Immediately After Take Off, 62 Passengers Aboard Flight | Patrika News
एशिया

Indonesia: समुद्र में मिला उड़ान के तुरंत बाद लापता हुए विमान का मलबा, फ्लाइट में 62 यात्री थे सवार

HIGHLIGHTS

श्रीविजया एयर ( Srivijaya Air ) की फ्लाइट संख्या SJ182 में 62 यात्री सवार हैं।
इंडोनेशिया के सोशल मीडिया में विमान के संदिग्ध मलबे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
स्थानीय टीवी और सोशल मीडिया पर विमान का मलबा दिखाया जा रहा है।

नई दिल्लीJan 09, 2021 / 09:35 pm

Anil Kumar

flight.jpeg

Indonesia: Srivijaya Air Flight 182 Missing Immediately After Take Off, 62 Passengers Aboard Flight

जकार्ता। इंडोनेशिया ( Indonesia ) की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक विमान अचानक ( Flight Missing ) लापता हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार हैं। सोशल मीडिया पर विमान की तस्वीर वायरल हो रही है। इस विमान की खोज के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीविजया एयर की फ्लाइट संख्या SJ182 में 62 यात्री सवार हैं। इंडोनेशिया के सोशल मीडिया में विमान के संदिग्ध मलबे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। स्थानीय टीवी और सोशल मीडिया पर विमान का मलबा दिखाया जा रहा है।

इंडोनेशिया विमान हादसा: खामियों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ 737 मैक्स

रॉयटर्स के अनुसार, राजधानी जकार्ता से कुछ दूर समंदर में संदिग्ध मलबा मिला है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हवाई जहाज इंडोनेशिया के प्रोविंस पश्चिमी कली मंतान के लिए रवाना हुआ था। मालूम हो कि कली मंतान में बाॅक्साइट का खनन बड़े पैमाने पर होता है।

हालांकि, अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीबीसी के मुताबिक, विमान के अचानक गायब होने के निकट स्थित एक द्वीप पर प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि उन्हें कुछ ऐसी वस्तुएं मिलीं है जो कि उस गायब हुए विमान का हिस्सा प्रतीत होता है।

https://twitter.com/ANI/status/1347901793259323392?ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yksnb

उड़ान के महज 4 मिनट बाद टूटा संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के महज 4 मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। फ्लाइट रेडार 24 ( Flight Radar 24 ) के मुताबिक, श्रीविजया एयर का यह विमान 26 साल पुराना बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। विमान ने शनिवार की शाम को राजधानी जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, रेडार पर एक मिनट में 10 हजार फीट की नीचे आते ट्रैक किया गया। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। जानकारों के अनुसार, यदि कोई विमान इतनी तेजी से नीचे आता है तो उसके क्रैश होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इंडोनेशिया सरकार ने किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर, बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को सक्रिया कर दिया है।

इंडोनेशिया विमान हादसाः काल के गाल में समा गए 189 लोग, लेकिन ऐसे बच गया ये शख्स

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान को लेकर जांच की जा रही है।

इधर, विमान कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह अभी भी उड़ान के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। बताया जा रहा है कि यह विमान बोइंग का 737 मैक्स नहीं है, जो हाल के वर्षों में दो प्रमुख दुर्घटनाओं में शामिल है।

https://twitter.com/hashtag/SJ182?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yktdc

2018 में भी हुआ एक विमान हुआ था क्रैश

आपको बता दें कि श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की एक स्थानीय बजट एयरलाइन है। यह कंपनी इंडोनेशियाई और अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई गंतव्यों के लिए हवाई सेवा प्रदान करती है।

इससे पहले अक्टूबर 2018 में भी इंडोनेशियाई लायन एयर की एक फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 189 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान भी राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के 12 मिनट बाद समुद्र में दुर्घटना का शिकार हुआ था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ykt4f

Home / world / Asia / Indonesia: समुद्र में मिला उड़ान के तुरंत बाद लापता हुए विमान का मलबा, फ्लाइट में 62 यात्री थे सवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो