scriptइंडोनेशिया: सोने की अवैध खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, तलाशी अभियान जारी | Indonesia: The death toll increased to 16 from illegal gold mines collapse, Search operation continued | Patrika News

इंडोनेशिया: सोने की अवैध खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, तलाशी अभियान जारी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 07, 2019 10:43:08 am

Submitted by:

Anil Kumar

इंडोनेशिया के सुलावेसी इलाके में अवैध सोने की खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई हैं।
अभी भी खादान के अंदर 30 से लेकर 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
अधिकारियों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दी है।

इंडोनेशिया: अवैध सोने की खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 16, तलाशी अभियान जारी

इंडोनेशिया: अवैध सोने की खदान ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 16, तलाशी अभियान जारी

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी इलाके में एक अवैध सोने की खदान के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह हादसा बीते हफ्ता घटी थी। हालांकि तलाशी अभियान और राहत बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संभावित बचे हुए लोगों और अन्य पीड़ितों की खोजबीन जारी है।

मलबे में 100 लोगों तक फंसे होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी (बीएनपीबी) ने बताया कि नॉर्थ सुलावेसी के पर्वतीय क्षेत्र बोलांग मोंगोंडो क्षेत्र में स्थित खदान के ढहने के बाद मलबे के नीचे 30 से लेकर 100 के बीच लोग दबे हो सकते हैं। खदान से अब तक 19 लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद अनुमान लगाते हुए यह बताया था कि लगभग 60 लोगों लापता हो सकते हैं। लेकिन बीएनपीबी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो स्थानीय निवासियों से विरोधाभासी जानकारी के कारण इस बात की पुष्टि नहीं कर सके। इंडोनेशियाई खोज एवं बचाव एजेंसी (बीएएसएआरएनएएस) और बीएनपीबी के कर्मचारी अभी भी दो उत्खननकर्ताओं की मदद से खोज और बचाव के प्रयासों में लगे हुए थे।

इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 59, हजारों लोग बेघर

बीते हफ्ते हुआ था यह बड़ा हादसा

बता दें कि बीते हफ्ते शनिवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी में एक अवैध सोने की खदान ढह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग मलबे में दब गए थे। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारी ने बताया था कि सुलावेसी के बाकन गांव (जिला, बोलांग मॉन्ग्डो) में मौजूद इस खदान में बिना लाइसेंस के काम हो रहा था। उन्होंने बताया कि अभी भी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खदान की खराब भौगोलिक स्थिति के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन धीमा चल रहा है। इसके अंदर करीब 60 से 100 मजदूर काम कर रहे थे। फिलहाल 19 मजदूरों को बचाया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि खदान की कमजोर हालत के बावजूद मजदूरों ने इसमें कई गड्ढे कर दिए थे, जिसके कारण मिट्टी धंस गई और यह बड़ा हादसा हो गया।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो