scriptइंडोनेशिया: पापुआ क्षेत्र में हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी, 26 लोगों की मौत | Indonesia: Violent protests continue in Papua region, 26 dead | Patrika News

इंडोनेशिया: पापुआ क्षेत्र में हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी, 26 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2019 11:03:30 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पापुआ क्षेत्र में स्वाधीनता को लेकर लगातार कई हफ्तों से प्रदर्शन हो रहा है
प्रशासन ने अभी तक हिंसा फैलाने के आरोप में 74 लोगों को हिरासत में लिया है

papouasie.jpg

वामेन। इंडोनेशिया के एक द्वीप जो कि मौजूदा समय में अशांत है और जहां पर लगातार हिंसा का दौर जारी है, ताजा हिंसक घटना में दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी इस संबंध में जानकारी दी है। इस हिंसक घटना को लेकर इंडोनेशिया सरकार ने कहा है कि पापुओ की स्वतंत्रता को लेक संयुक्त राष्ट्र महासभा का ध्यान खींचने के लिए अंजाम दिया गया है।

Video: इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ में हिंसक प्रदर्शन, सड़कों पर उतर हजारों लोग

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में आगजनी की जिसमें कई लोग जिंदा जल गए। इस बरबर और हिंसक घटना को देख हजारों लोग अपने घर छोड़कर दूसरे जगह में शरण लेने को मजबूर हो हुए हैं।

papua.jpg

पापुआ की आजादी को लेक संघर्ष जारी

आपको बता दें कि पापुआ में स्वशासन की मांग को लेकर हफ्तों से प्रदर्शन जारी है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, वामने शहर में इस हिंसक प्रदर्शन में 26 लोग मारे गए हैं। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को विरोध करते हुए सरकारी कार्यालय के साथ अन्य इमारतों में आग लगा दी थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पापुआ के रहने वाले नहीं हैं।

इंडोनेशिया: पापुआ हमले के बाद 16 शव बरामद, 31 लोगों के मरने की जताई गई है आशंका

पापुआ की राजधानी जयापुरा में सोमवार को सुरक्षाबलों व प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प के दौरान पत्थरबाजी की घटना में एक सैनिक और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए।

फिलहाल इस मामले में 700 लागों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। सरकार ने इस तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए पापुआ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो