scriptजापान ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया, ये है वजह… | Japan decides to increase its defense budget | Patrika News

जापान ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया, ये है वजह…

Published: Dec 22, 2017 04:48:21 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

अमरीका से खरीद सकता है 900 किलोमीटर की रेंज वाली क्रूज मिसाइलें।

japan

japan

उत्तर कोरिया की बढ़ती ताकत के खतरे से जापान ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत अगले वित्त वर्ष से जापान अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 46 अरब डॉलर कर सकता है। जापान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार- जापान अपने मिसाइल रोधी सुरक्षा कवज को और मजबूत बनाना चाहता है। जानकारों के अनुसार- इससे जापान के रक्षा बजट में लगातार छठे साल बढ़ोतरी होगी। यह रक्षा बजट जापान के अगले साल अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के 860 अरब डॉलर के बजट का हिस्सा होगा।
बता दें, उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है। पिछले कुछ समय में उसने खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिससे विश्व के कई देश चिंतित हैं। यहां तक कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों से अमरीका भी परेशान है। ऐसे में जापान अपनी सैनिक शक्ति को बढ़ाना चाहता है। उत्तर कोरिया से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए जापान अपने मिसाइल रोधी सुरक्षा कवच को और मजबूत बनाना चाहता है। इसके लिए वे देश में अमरीकी सेना की एजिस तटीय-भू आधारित मिसाइल इंटरसेप्टर प्रणाली लगाने की योजना पर भी विचार कर रहा है। जानकारी के अनुसार- बढ़ाया गया रक्षा बजट इस प्रणाली को स्थापित करने में खर्च किया जा सकता है। जापान अमरीकी कंपनियों से 900 किलोमीटर की रेंज वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें खरीदने की योजना पर भी विचार कर रहा है।
गौर हो, इससे पहले जापान की रक्षामंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा भी इस बात का संकेत दे चुकी हैं कि जापान अपने सैन्य सुरक्षा तंत्र को भविष्य में मजबूत करेगा। उन्होंने कहा था- उत्तर कोरिया लगातार अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ा रहा है। ऐसे में जापान के लिए जरूरी हो जाता है कि सुरक्षा के लिए वे भी अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करे।
उत्तर कोरिया का सेनिक पहुंचा दक्षिण कोरिया
एक अन्य खबर के अनुसार- उत्तर कोरिया का एक सेनिक विद्रोह करके दक्षिण कोरिया में घुस गया। ऐसा यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक सेनिक ऐसा कर चुका है। दक्षिण कोरिया के रक्षा विभाग ने भी स खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार इससे पहले उत्तर कोरिया का एक अन्य सैनिक घायलावस्था में 13 नवंबर नवंबर को सीमा पार करके दक्षिण कोरिया में चला गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो