एशिया

जापान में बाढ़ का कहर, 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश

जापान में 1000 मिलीमीटर से अधिक बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति
प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोगों से की सुरक्षिक स्थान पर जाने की अपील

नई दिल्लीJul 04, 2019 / 07:33 am

Shweta Singh

टोक्यो। जापान में इस वक्त बाढ़ ( japan flood ) का कहर है। मूसलाधार बारिश के कहर के कारण भूस्खलन और दूसरी समस्याओं का खतरा लगातार वहां के लोगों पर मंडरा रहा है। इसी कारण बुधवार को दक्षिणी द्वीप क्यूशू में करीब 8 लाख लोगों को जगह खाली करने का अलर्ट ( Evacuate ) जारी किया गया। प्रशासन ने उन्हें किसी सुरक्षित शिविर या अन्य किसी स्थान पर पनाह लेने की अपील की है।

अबतक हो चुकी है 1000 मिलीमीटर से अधिक बारिश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी क्यूशू में कई जगहों पर शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। अब तक यहां 1000 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार की दोपहर तक कुछ क्षेत्र में 350 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार है। एतिहातन कागोशिमा शहर के साथ दो अन्य छोटे शहरों से लगभग छह लाख लोगों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निवासियों से अपील

जापान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इन लोगों के साथ-साथ द्वीप के 3,10,000 अन्य लोगों को भी शिविरों में शरण लेने की सलाह दी जा रही है। इस कठिन समय की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने टोक्यो में कहा कि ‘निवासियों को अपनी जान बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए। जल्द से जल्द ऐसे इलाके खाली करें।’ इसके साथ ही आबे ने सेना को आने वाले मुसीबत के समय बचाव कार्य करने के लिए तैयार रहने का भी आदेश दिया है।

पिछले साल जुलाई में बाढ़ से हुई 200 मौतें

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में भी जापान में बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई थी। उस वक्त शिंजो आबे के नेतृत्व और धीमी प्रतिक्रिया की काफी आलोचना हुई थी। बीते साल की त्रासदी को 36 वर्षों में जापान का सबसे भयावह मौसमी आपदा करार दिया गया था, जिसमें करीब 200 लोगों की मौत हुई थी।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर…

 

Home / world / Asia / जापान में बाढ़ का कहर, 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.