scriptजापान: शिंजो आबे सरकार की हो रही आलोचना, कोरोना से बचने के लिए बांटे गए गंदे मास्क | Japan Government Faces Complaints for Dirty Masks. | Patrika News

जापान: शिंजो आबे सरकार की हो रही आलोचना, कोरोना से बचने के लिए बांटे गए गंदे मास्क

Published: Apr 19, 2020 05:29:06 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

मास्क बेहद खराब क्वालिटी के बताए गए हैं।
इस हफ्ते ऐसी करीब 1900 शिकायतें मिली हैं।
कपड़े के बने इन मास्क में दाग-धब्बे पाए गए हैं।

shinzo Abe

जापान के पीएम शिंजो आबे।

टोक्यो। जापान में सरकार की ओर दी जा रही सुविधाओं को लेकर शिकायतें आ रही हैं। यहां पर सरकार की ओर से बांटे गए मास्क बेहद खराब क्वालिटी के बताए गए हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं को भेजे मास्क गंदे पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस हफ्ते ऐसी करीब 1900 शिकायतें मिली हैं। कपड़े के बने इन मास्क में दाग-धब्बे पाए गए हैं।
ये गंदे मास्क उन 5 लाख मास्क का हिस्सा हैं जो सरकारों ने बीते सप्ताह से गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटे थे। आबे ने एक अप्रैल को योजना की शुरुआत की। इसमें हर परिवार को कपड़े से बने दो मास्क भेजे जाएंगे। इसके तहत देश के पांच करोड़ परिवारों को मास्क भेजा जाना है।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी धमकी, अगर महामारी को फैलाने का दोषी पाया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

जापान सरकार की कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों की पहले से ही आलोचना हो रही है। लोग उनके तरीकों को पसंद नहीं कर रहे हैं। अब गंदे मास्क ने सरकार की छवि और खराब कर दिया है। हाल ही में आबे सरकार ने लोगों के घरों तक नकदी पहुंचाने की भी योजना बनाई है। इसके तहत कोरोना के परिवारों के साथ गरीबों को नकद पैसे घर तक दिए जाएंगे।
वहीं, बताया जा रहा है कि ये मास्क कहीं गंदे तो कही छोटे पाए गए हैं। जब बुजुर्गों के लिए इसे केयर सेंटर लाया गया तो वे इतने छोटे थे कि इससे नाक और मुंह एक साथ नहीं कवर हो सके। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने मास्क निर्माताओं से कहा है कि वे इस समस्या का समाधान करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो