एशिया

जापान ने एस्टेरॉयड की सतह पर सफलतापूर्वक उतारे दो मानव रहित रोवर्स

जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक एस्टेरॉयड पर दो मानव रहित रोवर्स की सफलतापूर्वक लैंडिंग करके इतिहास बना दिया है।

Sep 23, 2018 / 12:25 pm

Siddharth Priyadarshi

जापान ने एस्टेरॉयड की सतह पर सफलतापूर्वक उतारे दो मानव रहित रोवर्स

टोक्यो। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि उसने मिनर्वा-II1 नामक दो रोबोट रोवर्स को एक एस्टेरॉयड की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने में सफलता पाई है। ये रोवर्स दुनिया के पहले मोबाइल अन्वेषण रोबोट हैं।जापानी एजेंसी, जैक्सए ने शनिवार को कहा,” प्रेषित किए गए दोनों रोवर्स अच्छी हालत में हैं और चित्रों तथा डेटा को प्रेषित कर रहे हैं।” बता दें कि शनिवार को जापान के हेवसुसा 2 अंतरिक्ष यान से अलग होकर ये रोवर्स एस्टेरॉयड की सतह पर उतरे थे। रोवर्स को सामूहिक रूप से मिनर्वा -II1 के नाम से जाना जाता है।

जापान की बड़ी छलांग

अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता ताकाशी कुबोटा ने कहा, “यह अंतरिक्ष के गहरे अन्वेषण के प्रति वास्तविक आकर्षण का नतीजा है। हेवसुसा-2 यान ने गुरुवार दोपहर लगभग 20 किमी की कक्षा ऊंचाई से एस्टेरॉयड रियुगु के लिए लैंड करना शुरू किया। लैंड करने के बाद रोवर चट्टान पर 100 चला और इसने अपनी पहलकी तस्वीर खींची। इस तस्वीर में दिख रहा है कि हेवसुसा-2 यान एक बंजर और रेतीली सतह पर उतरा है। सौर मंडल में सैकड़ों सालों से चक्कर लगाते हुए इन एस्टेरॉयडस को अरबों साल पहले सौर मंडल के गठन के बारे में जानकारी का एक समृद्ध खजाना माना जाता है ।

सामने आई पहली तस्वीर

अपने पहले चरण की तस्वीरों में रोवर्स ने 1 किमी चौड़ी अंतरिक्ष की इस चट्टान की तस्वीरें ली हैं। हीरे की तरह दिखने वाली इस चट्टानिक एस्टेरॉयड पर पानी और कार्बनिक पदार्थों के समृद्ध भंडार होने की उम्मीद है। जिससे वैज्ञानिकों को “पृथ्वी के निर्माण खंडों और इसके महासागरों और जीवन के विकास के क्रम को स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से डिज़ाइन किए पहले रोवर पर चार और दूसरे पर तीन कैमरे लगाए गए हैं। दोनों रोवर्स तापमान गेज और ऑप्टिकल सेंसर के साथ-साथ एक्सेलेरोमीटर और जीरोस्कोप के साथ लैस हैं।

अक्टूबर में लांच होगा तीसरा रोवर

बता दें कि एमएएससीओटी नामक तीसरा रोवर अक्टूबर के शुरू में हायाबुसा-2 से लॉन्च किया जाएगा। अंतरिक्ष में दूर दराज की वस्तुओं की जांच करने और नमूने लेने के बाद हेवसुसा-2 2020 के अंत तक धरती पर लौट आएगा। धरती पर यह अंतरिक्ष यान अपने साथ एस्टेरॉयड से इक्कठा किए गए नमूने भी लाएगा। अगर अंतरिक्ष यान की वापसी सफल रही तो यह “सी-टाइप के एस्टेरॉयड से दुनिया का पहला नमूना रिटर्न मिशन होगा।

Home / world / Asia / जापान ने एस्टेरॉयड की सतह पर सफलतापूर्वक उतारे दो मानव रहित रोवर्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.