एशिया

जब ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए जापानी पीएम, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए जापानी पीएम शिंजो आबे गड्ढे में गिर गए।

Nov 12, 2017 / 05:41 pm

ashutosh tiwari

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसका वीडियो देख वो खुद हंस पड़ेंगे। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। दरअसल अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के दौरान शिंजो आबे गोल्फ खेल रहे थे। इस खेल को एरियल कैमरे के जरिए शूट भी किया जा रहा था। इसी दौरान पीएम शिंजो गड्ढे से बाहर निकल रहे थे। तभी उनका पैरा लड़खड़ा गया और वे गड्ढे में नीचे गिर गए। इससे पहले कोई उन्हें उठाने आता वो खुद उठकर गड्ढे से निकल गए। ये पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया। ट्रंप की यात्रा पूरी होते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/NoTYOolympic/status/927452819812114432?ref_src=twsrc%5Etfw
गोल्फ के शौकीन है ट्रंप
आपको बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोल्प के शौकीन हैं। इसी वजह से उनके जापान दौरे के दौरान पीएम शिंजो आबे ने गोल्फ खेलने का मन बनाया। लेकिन जब शिंजो आबे गड्ढे में गिरे तो ट्रंप ने उन्हें नोटिस नहीं किया। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम शिंजो और ट्रंप की चुटकी ले रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है एशिया का सबसे विवादित क्षेत्र, ट्रंप ने समाधान के लिए रखा मध्यस्थता का प्रस्ताव

ट्रंप के एशिया दौरे से तिलमिलाया उत्तर कोरिया
वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले एशियाई दौरे पर सवाल उठाए हैं। प्योंगयांग ने ट्रंप के इस दौरे को जंग की आग भड़काने वाला बताया है। साथ ही एक बयान जारी करते हुए प्योंगयांग ने कहा कि इससे उनके पूर्ण परमाणु शक्ति क्षमता हासिल करने के प्रयासों में तेजी आएगी। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस क्षेत्र के देशों के लिए खतरा बन चुके उत्तर कोरिया के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाना चाहिए।

Home / world / Asia / जब ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए जापानी पीएम, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.