scriptकजाकिस्तान : तोकायेव बने नए राष्ट्रपति, पद की शपथ ग्रहण की | Kazakhstan: Tokayev becomes new president | Patrika News

कजाकिस्तान : तोकायेव बने नए राष्ट्रपति, पद की शपथ ग्रहण की

locationनई दिल्लीPublished: Mar 20, 2019 08:48:25 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

नूरसुल्तान नजरबायेब ने राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा
दोनों सदनों के आम सत्र में ली शपथ
बोले- संविधान का सख्ती से पालन करूंगा

president

कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने बुधवार को कजाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। इससे पहले मंगलवार को नूरसुल्तान नजरबायेब (78) ने 30 साल के शासन के बाद राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

तोकायेव ने इस मध्य एशियाई देश का नेतृत्व सीनेट के अध्यक्ष के रूप में संभाला और उन्होंने संसद के दोनों सदनों के एक आम सत्र में शपथ ग्रहण की।

इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि- ‘मैं कजाकिस्तान के लोगों की सेवा का संकल्प लेता हूं, संविधान का सख्ती से पालन करूंगा, नागरिकों के अधिकारों और उनकी आजादी की गारंटी दूंगा और कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति की उच्च जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।’

कजाक संविधान के अनुसार, तोकायेव अप्रैल 2020 तक देश के राष्ट्रपति रहेंगे।
अपने उद्घाटन भाषण में 65 वर्षीय कजाक नेता ने कहा कि नजरबायेब का इस्तीफे का निर्णय वैश्विक और ऐतिहासिक महत्व के एक राजनीतिज्ञ के रूप में उनकी महानता का संकेत है।

उन्होंने कहा कि- ‘कजाकिस्तान गणराज्य अपनी सभी उपलब्धियों और सफलताओं खासकर अपनी पवित्र आजादी का श्रेय नूरसुल्तान अबिशेविच नजरबायेब को देता है।’

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो