एशिया

जानलेवा एस्केलेटर! चीन में सफाईकर्मी का पैर कटा, देखें वीडियो

चीन के शंघाई शहर में एक शॉपिंग मॉल में एक सफाईकर्मी का पैर एस्केलेटर में फंसने के कारण कट गया

Aug 04, 2015 / 11:40 am

शक्ति सिंह

escalator accident

शंघाई। चीन के शंघाई शहर में एक शॉपिंग मॉल में एक सफाईकर्मी का पैर एस्केलेटर में फंसने के कारण कट गया। घटना शनिवार की है और पीडित मॉल में सफाई का काम कर रहा था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शंघाई के चांगनिंग में 35 वर्षीय झेंग एस्केलेटर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान एस्केलेटर की एक प्लेट टूट गई और झेंग का दायां पैर उसमें आ गया। उसका पोंछा भी एस्केलेटर में फंस गया।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि, एस्केलेटर को बंद कर दिया गया और जांच की जा रही है। चीन में हाल के दिनों में एस्केलेटर से यह चौथी घटना हुई। पिछले दिनों एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।

यहां देखिए दर्दनाक घटना का वीडियो:

Home / world / Asia / जानलेवा एस्केलेटर! चीन में सफाईकर्मी का पैर कटा, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.