script

नेपाल-बांग्लादेश में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग

locationनई दिल्लीPublished: Jun 21, 2018 04:21:40 pm

Submitted by:

mangal yadav

आज नेपाल और बांग्लादेश में भी बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। नेपाल के उप प्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल भी योग करते दिखाई दिए।

yoga day

नेपाल-बांग्लादेश में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग

काठमांडूः भारत में ही नहीं पूरा दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। नेपाल के लोगों ने भी गुरुवार को चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया। राजधानी में नेपाल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के परिसर में एक विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने घंटेभर के कार्यक्रम में लोगों के साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से नेपाल सरकार और एक योग फाउंडेशन ने किया था।

मंत्री ने की योग की तारीफ
रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ और सुंदर जीवन बनाए रखने में मदद करता है। पोखरेल ने कहा, “योग सिर्फ मानवता को आध्यात्म से नहीं जोड़ता, बल्कि यह मनुष्यों को एक दूसरे से जोड़ता है। यह खुद को जानने में भी मदद करता है।” इस मौके पर योग गुरुओं के निर्देश पर प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इस योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और योग किया।

ये भी पढ़ेंः …जब मोहम्मद युसुफ ने गीता के श्लोक और कुरान की आयतों के साथ कराया योग अभ्यास
बांग्लादेश में भी किया गया योग
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय दूतावास में योग शिविर का आयोजन किया गया। ढाका में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। इस अवसर पर भारतीय दूतावास के अधिकारी और कर्मचारी समेत बांग्लादेश के कई जाने माने लोगों ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि आज चौथा अंतरराष्ट्रीय दिवस योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में नेपाल और बांग्लादेश में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो