scriptऑस्ट्रेलियाः एसीसीसी ने उजागर किया 135 करोड़ का ‘लव घोटाला’ | Love Scam of rupees 135 crore revealed in Australia | Patrika News

ऑस्ट्रेलियाः एसीसीसी ने उजागर किया 135 करोड़ का ‘लव घोटाला’

Published: Feb 13, 2016 10:16:00 am

वैलेंटाइन डे होने के चलते ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि वे ऐसे किसी घोटाले के शिकार न हो जाएं

royalty scam

royalty scam

सिडनी। रोमांस घोटाला! यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही 185 करोड़ रुपए का एक घोटाला सामने आया है। आस्ट्रेलिया कंपटीशन और कंज्यूमर कमीशन यानि एसीसीसी ने 2015 में हुए इस घोटाले को उजागर किया। रविवार को वैलेंटाइन डे होने के चलते ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि वे ऐसे किसी घोटाले के शिकार न हो जाएं।

क्या है लव घोटाला?
सीसीसी के आंकड़ों के मुताबिक 2015 में ढाई हजार से ज्यादा लोग डेटिंग के दौरान साथी द्वारा ठगे गए हैं। एसीसीसी ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी ऐसे व्यक्ति से सतर्क रहे हैं जो पहले प्यार करते हैं फिर पैसे की मांग करते हों। एसीसीए ने कहा कि यदि कुछ भी गलत होने का आभास होता है तो रुकें और खुद से पूछें कि क्या आपका पार्टनर सही है? 

यह तो महज 10 प्रतिशत है
एसीसीसी के डिप्टी चेयरमैन डेलिया रिचर्ड कहती हैं यह तो कुल आंकड़ों का महज 10 प्रतिशत है। इसे उन लोगों ने ही दिखाया है जो छिपा नहीं सकते थे। कई लोगों ने तो कर्ज लेकर साथी के लिए घर खरीदा और आखिर में उसे खो दिया। इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने मित्रों और परिवार के लोगों से कर्ज लिया है।

क्या कहते हैं आंकड़े
रोमांस घोटाले के पीड़ितों में 43.5% महिलाएं और 39% पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा 17% ऐसे हैं जिनका जेंडर पता नहीं है। इसमें से अधिकांश की उम्र 45-55 के बीच है। डेलिया के मुताबिक घोटालेबाज एक्सपर्ट होते हैं, वह लोगों की कमजोरी को जानते हैं।

जॉन मार्शल हो चुकी हैं शिकार
मेलबर्न की रहने वाली 62 वर्षीय जान मार्शल 2012 में उन्हें दुबई में काम करने वाले ब्रिटिश इंजीनियर से प्यार हो गया। मार्शल ने सेविंग से उसे 1 करोड़ 77 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद इंजीनयर मार्शल से अलग हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो