एशिया

रोहिंग्या संकट : मलेशिया-थाईलैंड की सीमा पर सामूहिक कब्रें मिलने से सनसनी

मलेशिया के गृहमंत्री ने जाहिद हामिदी रविवार को रिपोर्ट दी कि ये सामूहिक कब्रें थाईलैंड में बरामद की गई हैं

May 24, 2015 / 08:42 pm

भूप सिंह

Mass graves found in Malaysian

क्वालालंपुर। मलेशिया के गृहमंत्री ने जाहिद हामिदी रविवार को रिपोर्ट दी कि ये सामूहिक कब्रें थाईलैंड में बरामद की गई हैं, वहां मानव तस्करों के गुट कैम्प चलाते थे। जाहिद हामिदी ने कहा, ” हमें नहीं पता था कि वहां इतनी कब्रें हैं। मुमकीन है कि हमें और शव मिलें। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सामूहिक कब्रों के मिलने की बात कही है जिनमें सैकड़ों कंकाल मिले है।

सूत्रों के अनुसार, वहां तकरीबन 100 रोहिंग्या शरणार्थियों के शव मिले हैं। रोहिंग्या म्यांमार में पारंपरिक अल्पसंख्यक समुदाय के तौर पर जाने जाते हैं। खबरों के मुताबिक पडांग बेसर और वांग केलियन शहरों के पास ये कब्रें मिली हैं।

ये दोनों शहर मलेशिया और थाईलैंड की सीमा पर पड़ते हैं। थाइलैंड ने मानव तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और सामूहिक कब्रों का पता चलना, इसी कड़ी का हिस्सा समझा जा रहा है। माना जाता है कि थाइलैंड की कार्रवाई से मानव तस्करी के रास्तों पर असर पड़ा है। इस बीच मलयेशिया की पुलिस ने कब्रों के बारे में किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

Home / world / Asia / रोहिंग्या संकट : मलेशिया-थाईलैंड की सीमा पर सामूहिक कब्रें मिलने से सनसनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.