scriptमलेशिया: सुल्तान अब्दुल्ला ने नए राजा के रूप में ली शपथ | Malaysia: Sultan Abdullah sworn in as new King | Patrika News

मलेशिया: सुल्तान अब्दुल्ला ने नए राजा के रूप में ली शपथ

locationनई दिल्लीPublished: Jan 31, 2019 07:28:23 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

खेल प्रेमी सुल्तान ने नीले रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर पद की शपथ ली।

king

मलेशिया: सुल्तान अब्दुल्ला ने नए राजा के रूप में ली शपथ

मलेशिया ने पिछले राजा के ऐतिहासिक कदम के तहत पद त्याग करने के बाद गुरुवार को नए राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने इस पद की शपथ ली है। पूर्व मिस मॉस्को से शादी करने के बाद सुल्तान मोहम्मद पंचम ने पद छोड़ दिया था। खेल प्रेमी सुल्तान ने नीले रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर कुआलालम्पुर में राष्ट्रीय महल में पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह का राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद समेत सैकड़ों मेहमान शामिल हुए। राजा के तौर पर शपथ लेने से पहले मध्य पहांग प्रांत के औपचारिक शासक 59 वर्षीय सुल्तान का राष्ट्रीय संसद में स्वागत किया गया। उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया।
उनके पूर्ववर्ती सुल्तान मोहम्मद पंचम ने पद संभालने के दो साल बाद ही इस महीने पद छोड़ दिया था। इससे पहले वह इलाज के लिए गए थे। तब खबर आई थी कि उन्होंने पूर्व मिस मॉस्को से शादी कर ली है।
हालांकि उनके पद छोड़ने के लिए कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई। किंतु ऐसा पहली बार था कि किसी राजा ने मुस्लिम बहुल देश में अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले पद छोड़ा हो। बता दें, मलेशिया में संवैधानिक राजतंत्र है, जहां एक अनूठी व्यवस्था के तहत देश के नौ प्रांतों के शाही शासकों के बीच हर पांच साल में राष्ट्रीय राजगद्दी बदलती है। गौर हो, मलेशिया के नए राजा एक एथलीट हैं। उनके पास खेल संस्थाओं में कई अहम पद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो