scriptफ्लाइट में यात्री ने महिला एयर होस्टेस से करवाया ऐसा काम, लैंडिंग के बाद जब सबको पता चला तो… | man forces female cabin crew to clean his private organs in flight | Patrika News

फ्लाइट में यात्री ने महिला एयर होस्टेस से करवाया ऐसा काम, लैंडिंग के बाद जब सबको पता चला तो…

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2019 03:14:04 pm

अधिक वजन वाले यात्री ने महिला स्टाफ को शौचालय में ले जाने के लिए मजबूर किया और लंबी उड़ान के दौरान उसे अपने शरीर के पीछे का हिस्सा साफ करने के लिए मजबूर किया

flight attendant

फ्लाइट में यात्री ने महिला एयर होस्टेस से करवाया ऐसा काम, लैंडिंग के बाद जब सबको पता चला तो…

बीजिंग। उड़ान के दौरान एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ यात्री ने ऐसा अशोभनीय व्यवहार किया कि सुनकर सभी हैरान रह गए। विमान यात्री पर आरोप है कि उसने अपने मुंह से गंदी और अश्लील आवाजें निकालते महिला स्टाफ को अपने निजी अंगों की सफाई करने के लिए बाध्य किया। अधिक वजन वाले यात्री ने महिला स्टाफ को शौचालय में ले जाने के लिए मजबूर किया और लंबी उड़ान के दौरान उसे अपने शरीर के पीछे का हिस्सा साफ करने के लिए मजबूर किया।

क्या है मामला

मामला ईवा एयर का है। महिला एयर केबिन क्रू शनिवार को लॉस एंजिल्स से ताइपे की उड़ान पर थे, जब यह कथित घटना हुई।12 घंटे की यात्रा में व्हीलचेयर से चलने वाले व्यक्ति ने शौचालय का उपयोग करने के लिए आवश्यक सहायता की मांग की। खबरों के अनुसार स्टाफ ने जब उनकी मदद करने से इनकार कर दिया तो आदमी ने फर्श पर ही टॉयलेट कर देने की धमकी दी। व्यक्ति ने यह भी मांग की कि उसे जेट के बिजनेस क्लास लैवेटरी में ले जाया जाए क्योंकि उसका भारी शरीर इकोनामी क्लास में फिट नहीं हो सकता है। महिला फ्लाइट अटेंडेंट जिसे केवल कूओ नाम से संबोधित किया गया है, उसने यूनियन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उस आदमी ने अपने दाहिने हाथ पर चोट का दावा किया और शौच के बाद अपने निजी अंग साफ करने के लिए बाध्य किया। उसने कहा कि दो अन्य फ्लाइट अटेंडेंट्स ने उसके अंडरवियर को हटाने का प्रयास करते हुए उस व्यक्ति के जननांगों को ढंकने में कंबल को पकड़ने में मदद की। इस दौरान व्यक्ति बेहद अश्लील आवाजें निकालता रहा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

समाचार साइट फोकस ताइवान के अनुसार व्यक्ति ने महिला कर्मचारियों को बार-बार अपना निजी अंग छूने पर मजबूर किया। पीड़ित महिला फ्लाइट अटेंडेंट कुओ ने संवाददाताओं से कहा, “फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में एक यात्री के अंडरवियर को हटाना मेरी ज़िम्मेदारियों के दायरे से बाहर है। मैंने कहा कि हम उनकी मदद नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे तुरंत टॉयलेट में जाने के लिए कहा। फारिग होने के बाद व्यक्ति ने अपने पीठ को पोंछने के लिए कर्मचारियों को वापस क्यूबिकल में बुलाया। केबिन क्रू के लिए आगे की स्थिति उस समय अपमानजनक हो गई जब आदमी कथित रूप से “खुशी” में विलाप करने लगा। एयरलाइन्स की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो