scriptPics: ऐसे हालातों में रोहिंग्या मुसलमान करते हैं शादी, नाच-गाने का भी होता है कार्यक्रम | Patrika News
एशिया

Pics: ऐसे हालातों में रोहिंग्या मुसलमान करते हैं शादी, नाच-गाने का भी होता है कार्यक्रम

7 Photos
6 years ago
1/7

शादी की ये तस्वीरें बांग्लादेश के एक रिफ्यूजी कैंप की हैं, जहां हाल ही में म्यांमार से आए एक जोड़े की धूमधाम से शादी हुई। कैम्प में बदतर हालात के बीच इस शादी में मेहमान के इनवाइट करने और नाच-गाने से लेकर दावत तक सबकुछ हुआ।

2/7

ये शादी म्यांमार से आए 23 साल के सद्दाम हुसैन और 18 साल की शोफिका बेगम की हुई। शादी के बाद एक फोटो को लिए नवविवाहित जोड़ा फोटो के लिए पोज देता हुआ।

3/7

सद्दाम और शोफिका बेगम दोनों ही शादी से पहले एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ही म्यांमार में फोर्या बाजार गांव के रहने वाले हैं। सद्दाम ने बताया कि म्यांमार की सेना ने उनका आशियाना जला दिया था। कैसे करके वो वहां से भाग सके।

4/7

सद्दाम और शोफिका ने बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के कुतुपालोंग रिफ्यूजी कैम्प में हुई है। यहां म्यांमार से हिंसा के बाद भागकर आए साढ़े 6 लाख से ज्यादा रिफ्यूजी रह रहे हैं। शादी से पहले शोफिका अपने हाथो में लगी मेंहदी को निहारती हुई।

5/7

कैंप में सद्दाम और शोफिका की शादी को मौलवियों के द्वारा पूरी प्रक्रिया के साथ पूरा कराया गया। सद्दाम और शौफीका का ताजा हिंसा से पहले से शादी करने का प्लान था, लेकिन इन्हें शादी बांग्लादेश के इस कैम्प में आकर करनी पड़ी।

6/7

शादी समारोह के दौरान मेहमानों ने जमकर मौज मस्ती भी की। इस दौरान नाच-गाना भी हुआ। शादी पार्टी में लोगों ने नाचना-गाना भी किया।

7/7

सद्दाम और शोफिका की शादी के बाद खाने का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे, बड़े और बुजुर्गों ने खाने का स्वाद लिया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.