scriptथाईलैंड: वीजा पाने के लिए भारतीय युवकों ने थाई महिलाओं के साथ रचाई फर्जी शादी | Marriage scam reported in thailand 28 women arrested including an Indian | Patrika News

थाईलैंड: वीजा पाने के लिए भारतीय युवकों ने थाई महिलाओं के साथ रचाई फर्जी शादी

Published: Jan 16, 2019 04:36:30 pm

Submitted by:

Shweta Singh

आरोपियों में से एक महिला 70 साल की भी है।

Marriage scam reported in thailand 28 women arrested including an Indian

थाईलैंड: वीजा पाने के लिए भारतीय युवकों ने थाई महिलाओं के साथ रचाई फर्जी शादी

बैंकॉक। आपने आजतक कई घोटालों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज जिस घोटालों की खबर हम आपको देने वाले हैं उस जानकर बेशक आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, थाईलैंड से एक शादी घोटाले का मामला सामने आया है। वहां की एक रैकेट में संलिप्त महिलाओं की मदद से भारतीय पुरुष देश में रहने के लिए आवासीय वीजा प्राप्त करते थे।

भारतीय महिला भी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस ने एक 35 वर्षीय भारतीय समेत 27 थाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर फेक मैरिज रजिस्ट्रेशन का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि थाई ये जानकारी थाई अधिकारियों ने दी है।

इस कीमत पर होती थी फेक मैरिज रजिस्ट्रेशन

थाईलैंड की एक स्थानीय अखबार की एक खबर के मुताबिक इस रैकेट की दलाली का आरोप जिसपर लगा है वो भारतीय मूल का है। विक्रम लेहरी नाम के इस शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि उसी ने थाई महिलाओं से भारतीय नागरिकों की नकली शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। इस घोटाले के बारे में ‘इमिग्रेशन ब्यूरो’ प्रमुख एवं ‘टेक्नॉलजी क्राइम सप्रेशन सेंटर’ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुरचित हाकपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार हुईं महिलाओं में से हरेक को आठ से दस हजार थाई भाट (करीब 22,000 रुपए) की कीमत चुका कर ये काम करने के लिए तैयार किया गया है।

आरोपियों में एक 70 साल की महिला भी शामिल

दावा किया जा रहा है कि इन सभी महिलाओं की जिन भारतीय पुरुषों के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन किया गया था, ये उनके साथ कभी नहीं रहीं। अधिकारियों ने बताया कि लंबी जांच पड़ताल के बाद ये गिरफ्तारी की गई। आपको बता दें कि आरोपियों में से एक महिला 70 साल की भी है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो