scriptये है दुनिया का सबसे लंबा जोड़ा, संयुक्त लंबाई 423.47 सेमी | Meet the world's tallest couple | Patrika News

ये है दुनिया का सबसे लंबा जोड़ा, संयुक्त लंबाई 423.47 सेमी

Published: Sep 13, 2015 09:45:00 am

चीन के शादीशुदा जोड़े सुन मिंगमिंग और शू यान ने दुनिया के सबसे लंबे वैवाहिक जोड़े होने का दावा किया

tallest couple

tallest couple

लंदन। चीन के शादीशुदा जोड़े सुन मिंगमिंग और शू यान ने दुनिया के सबसे लंबे वैवाहिक जोड़े होने का दावा किया है। इन्होंने इस संबंध में गुरुवार को लंदन में गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स के मुख्यालय का दौरा किया। इस जोड़े ने दुनिया के सबसे लंबे शादीशुदा जोड़ा होने का दावा किया है। इन्होंने अपनी संयुक्त लंबाई 423.47 सेंटीमीटर बताई है।

इस जोड़े ने 2013 में शादी की थी और इनकी संयुक्त लंबाई चीन के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग और उनकी पत्नी यी ली से भी अधिक है। याओ और यी ली की संयुक्त लंबाई 416 सेंटीमीटर के आसपास है। शू ने कहा कि जब मैंने पहली बार अपने पति को देखा, मैं अचंभित थी। मैं सोच नहीं सकती थी कि लोग इतने लंबे भी हो सकते हैं।

गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स के मुख्य संपादक के्रग ग्लेंडे ने जोड़े की सही औसत लंबाई मापी। ग्लेंडे ने कहा कि हमारा पिछले 60 साल से उद्देश्य विश्व को एक अद्भुत, अनूठे और रोचक तरीके से पेश करना है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें इकट्ठा करना नहीं है। गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स 2016 का ताजा अंक गुरुवार को प्रकाशित हो गया है। इसमें कई रोचक उपलब्धियों को समाहित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो