scriptG-20 : बाइडन बोले, ‘दोस्त’ पीएम मोदी का साथ देने को बेताब अमरीका, भारत ने सभाली जी-20 की कमान | Modi Friend India strong partner of US: Joe Biden's | Patrika News

G-20 : बाइडन बोले, ‘दोस्त’ पीएम मोदी का साथ देने को बेताब अमरीका, भारत ने सभाली जी-20 की कमान

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2022 09:47:37 am

Submitted by:

Amit Purohit

India G20 presidency 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने शुक्रवार को कहा कि भारत ‘संयुक्त राज्य अमेरिका का एक मजबूत साथी’ है और हम भारत की G20 (Group of 20) अध्यक्षता के दौरान अपने ‘मित्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी’ (Narendra Modi) का समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं।
 

G-20 : बाइडन बोले, 'दोस्त' पीएम मोदी का साथ देने को बेताब अमरीका, भारत ने सभाली जी-20 की कमान

Biden With Modi

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्ववीट करते हुए भारत को अपना मजबूत साथी बताया है। ट्वीट में उन्होंने कहा, भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक मजबूत भागीदार है, और मैं भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान अपने मित्र प्रधान मंत्री मोदी का समर्थन करने के लिए तत्पर हूं। साथ मिलकर हम जलवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट जैसी साझा चुनौतियों से निपटते हुए सतत और समावेशी विकास को आगे बढ़ाएंगे।
https://twitter.com/POTUS/status/1598669067786899457?ref_src=twsrc%5Etfw
एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य

भारत ने 1 दिसंबर, 2022 से प्रतिष्ठित G20 समूह की अध्यक्षता संभाली है। दुनिया भर के समाचार पत्रों के लिए लिखे गए एक लेख में, पीएम मोदी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य One Earth, One Family, One Future) के विषय को रेखांकित किया और आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सूचीबद्ध किया, जिनसे लड़ा जाना है।
कोई आवाज नहीं होगी अनसुनी

पीएम की वेबसाइट पर पोस्ट लेख में उन्होंने कहा कि भारत की G20 प्राथमिकताओं को न केवल हमारे G20 भागीदारों, बल्कि वैश्विक दक्षिण में हमारे साथी-यात्रियों के परामर्श से आकार दिया जाएगा, जिनकी आवाज अक्सर अनसुनी कर दी जाती है।
शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को
देशों के प्रमुखों के स्तर पर अगला G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। G20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। साथ में, ये वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 80 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो