scriptबंदर ने एक शख्स से छीनकर पी ली स्ट्रांग काफी, हो गया ये हाल कि सब रह गए हैरान | Monkey death due to drinking coffee | Patrika News

बंदर ने एक शख्स से छीनकर पी ली स्ट्रांग काफी, हो गया ये हाल कि सब रह गए हैरान

Published: Nov 09, 2017 06:01:05 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

बैंकाक की सड़क पर एक शख्स कॉफी पी रहा था। इसी दौरान बंदर ने उससे छीनकर काफी पी ली।

monkey,coffee
नई दिल्ली। बैंकाक में एक बंदर को लोगों का सामान छीनकर खाना महंगा पड़ा। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बचा पाई। जानकारी के मुताबिक बैंकाक की सड़क पर एक शख्स कॉफी पी रहा था। इसी दौरान बंदर ने उससे छीनकर काफी पी ली। कॉफी इतनी स्ट्रांग थी कि कुछ ही देर में बंदर बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान तुरंत डॉक्टरों की की टीम को जानकारी दी गई।
रेस्क्यू टीम ने उसे बेहोशी की हालात में उसे अस्पताल लाया। जहां 10 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक कॉफी में बहुत ज्यादा कैफीन थी। जिस वजह से उसका शरीर उसे नहीं पचा पाया। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि कभी भी बंदरों को फल और सब्जियों के अलावा कुछ खाने को नहीं देना चाहिए।
monkey,coffee
इस बंदर को है पेट्रोल पीने की लत, बाइकों से चुराकर पीता है
बंदरों को कई तरह की शैतानियां करते आपने देखा होगा। कभी राहगीरों के हाथ से सामान छीन कर भाग जाना तो कभी घरों में घुस कर फ्रिज में से फल चुरा कर खा लेना। आज कल तो बंदर मोबाइल फोन तक छीन कर भागने लगे हैं। यह उन्हें बहुत आकर्षित करते हैं। इन दिनों एक बंदर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वजह है इस बंदर की शरारतें।
असल में यह बंदर हरियाणा के पानीपत में है और यह पेट्रोल पीने का शौकीन है। यह बंदर मौके की ताक में रहता है और मौका मिलते ही यह वाहनों से पेट्रोल निकाल कर पी जाता है।पानीपत शहर के इंसार बाजार में एक बंदर से चर्चा में है। ये बंदर जैसे ही किसी बाइक को खड़ी देखता है, दौडक़र उसके पास पहुंचता है और दांतों से पाइप काटकर पेट्रोल पी जाता है।
बंदर बाजार में खड़ी बाइक के इंजन के पास पेट्रोल की पाइप को निकालकर बाइकों का पूरा पेट्रोल पी जाता है। इसके बाद जब लोग अपनी बाइक को स्टार्ट करते हैं तो पाइप पेट्रोल का पाइप ही कटा मिलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो