scriptरोहिंग्या पर वीडियो डाला तो मिस म्यांमार से छीना क्राउन | Myanmar beauty queen dethroned posting Rohingya video on fb | Patrika News
एशिया

रोहिंग्या पर वीडियो डाला तो मिस म्यांमार से छीना क्राउन

म्यांमार की ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता ने आरोप लगाया है कि रोहिंग्या मुस्लिमों पर ग्राफिक वीडियो पोस्ट करने पर उनसे खिताब छीन लिया गया है।

Oct 04, 2017 / 01:07 pm

Dharmendra

crown
यंगून. म्यांमार की ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता ने आरोप लगाया है कि रोहिंग्या मुस्लिमों पर ग्राफिक वीडियो पोस्ट करने पर उनसे खिताब छीन लिया गया है। न सिर्फ उनसे खिताब छीना गया है बल्कि उस ताज को भी वापस ले लिया गया जो प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें मिला था। रविवार को ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित करने वाली संस्था ने ऐलान किया कि श्वेयान शी के अनुबंध के नियम तोडऩे के चलते उनका खिताब वापस लिया जाता है। अपने बयान में उन्होंने रखाइन के संबंध में पोस्ट किए गए इस वीडियो का जिक्र नहीं किया है। लेकिन फेसबुक पर ही मंगलवार को अपना जवाब पोस्ट करते हुए श्वेयान शी ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद उनका खिताब रोहिंग्याओं पर की गई टिप्पणी के कारण ही वापस लिया गया है।
पिछले सप्ताह पोस्ट किया था रोहिंग्या पर वीडियो
मिस ग्रांड म्यांमार श्वेयान शी ने पिछले सप्ताह फेसबुक पेज पर डाले वीडियो में रोहिंग्या मुस्लिमों पर मीडिया कैंपेन चलाकर दुनिया को भ्रमित करने का आरोप लगाया था ताकि उन्हें सब उत्पीडि़त समझें। कैमरे पर दिए गए बयान के बीच-बीच में लोगों के खून से सने चेहरे, बच्चों की तस्वीरें और एआरएसए (अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी) के पोस्ट वीडियो की ग्राफिक फोटो डाली गई हैं।
crown
crown
crown
crown
सरकार ने कहा, हम आलोचना से नहीं डरते
19 सितंबर को म्यांमार की सर्वोच्च नेता और शांति नोबल पुरस्कार पा चुकी स्टेट काउंसर आंग सान सू की ने रोहिंग्या संकट पर कहा था कि रोहिंग्या देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते थे। देश में हुई कई आतंकी हमलों में उनके शामिल होने के प्रमाण मिले हैं। आंग सान सू ने कहा था कि रोहिंग्या समूह ने देश में खुलेआम कई हमलों को अंजाम दिया है। हमने रोहिंग्या मुस्लमानों को देश में शरण दिया लेकिन इसका अंजाम आज पूरी दुनिया देख रही है। हमारी आर्मी हर हालात से निपटने के लिए तैयार है। रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर दुनियाभर में म्यामांर की हो रही आचोलना पर सू ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि हम इन आलोचनाओं से डरने वालों में नहीं हैं। मैं बता दूं कि हमारी सरकार को सत्ता में आए सिर्फ 18 महीने ही हुए हैं। इस दौरान हमने देश में शांति की हर संभव कोशिश की है।
crown

Home / world / Asia / रोहिंग्या पर वीडियो डाला तो मिस म्यांमार से छीना क्राउन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो