scriptभ्रष्टाचार में फंसे मलेशिया के पूर्व PM नजीब रजाक को लेकर बड़ा खुलासा, एक दिन में खरीदी 8 लाख डॉलर की ज्वैलरी | Najib Razak spent 800,000 dollar at jeweller in one day to cradit card | Patrika News

भ्रष्टाचार में फंसे मलेशिया के पूर्व PM नजीब रजाक को लेकर बड़ा खुलासा, एक दिन में खरीदी 8 लाख डॉलर की ज्वैलरी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 17, 2019 12:36:48 pm

Submitted by:

Anil Kumar

Corruption Charge on former PM Najib Razak: नजीब रजाक और उनकी पत्नी Rosmah Mansor पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है।
सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में बीते साल Rosmah Mansor को गिरफ्तार किया गया था

मलेशिया के पूर्व PM नजीब रजाक

भ्रष्टाचार में फंसे मलेशिया के पूर्व PM नजीब रजाक को लेकर बड़ा खुलासा, एक दिन में खरीदा 8 लाख डॉलर की ज्वैलरी

कुआलालंपुर। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक ( Former Prime Minister Najib Razak ) को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।

भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के दौरान कुआलालंपुर की एक अदालत ने पाया कि नजीब के क्रेडिट कार्ड से एक दिन में 8 लाख डॉलर की खरीददारी की गई है।

अदालत ने पाया कि इटली में नजीब ने अपने क्रेडिट कार्ड से एक दिन में जेवरात खरीदने के लिए आठ लाख डॉलर खर्च किए हैं।

मलेशिया: भ्रष्टाचार के मामले फंसे पूर्व पीएम नजीब रजाक, छापेमारी में 2.9 करोड़ डॉलर बरामद

अदालत में सुनवाई के दौरान यह बताया गया कि 8 अगस्त 2014 को इटली के स्विस लक्जरी जौहरी डी ग्रिसोगोनो में नजीब रजाक के वीजा और मास्टरकार्ड प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 3.3m मलेशियाई रिंगित ($ 803,000 या £ 645,000) के आइटम खरीदे गए।

अभियोजक पक्ष ने आगे बताया कि कुछ महीनों बाद, हवाई में एक चैनल बुटीक पर 466,000 मलेशियाई रिंगित ($ 108,000) और उसी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बैंकॉक के लक्जरी शांगरी-ला होटल में 127,000 मलेशियाई रिंगित खर्च किए गए थे। अभियोजक पक्ष ने यह भी बताया कि ये सभी भुगतान नजीब के एंबैंक ( Ambank ) खाते से किए गए थे।

नजीब रजाक और उसकी पत्नी रोजमाह मंसूर

नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के दर्जनों के केस दर्ज

बीते साल मलेशिया की सत्ता से बाहर हो चुके पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के दर्जनों केस दर्ज हैं। रजाक पर भ्रष्टाचार, धन के दुरुपयोग और सरकारी कोष 1MDB से जुड़ी शक्ति के दुरुपयोग के दर्जनों आरोप लगे हैं। इन्हीं में से एक मामले की सुनवाई के दौरान क्रेडिट कार्ड के बिलों को अदालत के सामने सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया गया था।

रजाक पर SRC नामक एक सहायक निधि के दुरुपयोग से संबंधित मामले में ट्राइल चल रहा है, जो कि भ्रष्टाचार के कई में से पहला मामला है। इसमें नजीब को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए आने वाले महीनों में सामना करना पड़ेगा।

आरोप है कि नजीब की देखरेख में सरकारी कोष 1MDB से 4 बिलियन डॉलर का गबन किया गया और इस पैसे को दुनिया भर में फिल्मों, यॉट्स, रियल एस्टेट और सेलिब्रिटी पार्टियों में फंडिंग की गई।

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ तेज हुई जांच, पुलिस ने नजीब रज्जाक के आवास पर की छापेमारी

यह भी आरोप है कि कथित रूप से $ 681m (£ 516m) नजीब के व्यक्तिगत बैंक खाते में डाला गया। इस फंड का इस्तेमाल नजीब और उसकी पत्नी रोजमाह मंसूर ने अपने खर्च के लिए किया। नजीब और रोजमाह जो कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

नजीब ने किया आरोपों से इनकार

क्रेडिट कार्ड से हुए खरीददारी को लेकर नजीब ने अपनी सफाई दी है। रजाक ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ‘यह खर्च सरकार की रॉयल्टी के वरिष्ठ सदस्यों को उपहार और हमारे देश के साथ अच्छे संबंध रखने के लिए है।’

हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि किस शाही परिवार के लिए ये आभूषण खरीदे गए थे।

नजीब रजाक और उसकी पत्नी रोजमाह मंसूर

नजबी रजाक और उसकी पत्नी को लेकर उठते रहे हैं सवाल

जब नजीब रजाक प्रधानमंत्री के पद पर थे, तब उनके और उनकी पत्नी के रहन-सहन व जीवनशैली को लेकर सवाल उठते रहे हैं। मलेशिया में लोगों के बीच काफी नाराजगी थी।

जब उनकी पत्नी रोजमाह को गिरफ्तार किया गया था तब काफी विरोध भी हुआ था। जांच के दौरान कई खुलासे भी हुए। जांच अधिकारियों ने जब नजीब और उनकी पत्नी के घर में छापा मारा तो हैरान करने वाली बातें सामने आई थी।

पूर्व पीएम नजीब ने खुद विभाग बनाया और किया 4800 करोड़ का भ्रष्टाचार, अब उठा ले गई पुलिस

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को 273 मिलियन डॉलर के लग्जरी सामानों के एक कैश का पता चला। इसमें 1,400 हार ( necklaces ), 567 हैंडबैग, 423 घड़ी, 2,200 रिंग, 1600 ब्रोच और 14 tiaras शामिल थे। यह मलेशिया के इतिहास की सबसे बड़ी जब्ती थी।

Read the latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World news in hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो