scriptनेपाल: तीन अलग-अलग बम धमाकों में चार लोगों की मौत, आठ घायल | Nepal: People killed, many injured in three separate bomb blasts | Patrika News

नेपाल: तीन अलग-अलग बम धमाकों में चार लोगों की मौत, आठ घायल

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2019 08:16:57 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

अभी तक इन विस्फोट की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली
पहला धमाका नेपाल के सुकेघारा क्षेत्र में हुआ
दूसरा धमाका अनामनगर में हुआ

bomb blast

नेपाल: तीन अलग-अलग बम धमाकों में 4 लोगों की मौत, आठ घायल

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को तीन अलग-अलग बम धमाकों में चार लोगों की मौत गई। इस हमले में आठ लोग घायल हो गए। पहला धमाका नेपाल के सुकेघारा क्षेत्र में हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरा धमाका अनामनगर में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। एक अन्य जगह पर धमके में कई लोग घायल हुए।
पाकिस्तान ने भारत की नई सरकार के साथ वार्ता करने की जताई इच्छा, कहा- हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने का निर्देश

गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा निकाय के प्रमुखों को निर्देश दिया है। अभी तक इन विस्फोट की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली। हालांकि,एक पुलिस अधिकारी ने पूर्व माओवादी विद्रोहियों से अलग हुए गुट पर विस्फोट का शक जताया है। ये विद्रोही अपने समर्थकों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। काठमांडू में ऐसा धमाका पूर्व विद्रोहियों से अलग हुए गुट ने फरवरी में भी किया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो घायल हो गए थे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो