scriptनेपाल भूस्खलन: 6 गांवों पर टूटा कहर, अब तक 41 लोगों की मौत | Nepal Landslide: 41 people reported dead till now | Patrika News

नेपाल भूस्खलन: 6 गांवों पर टूटा कहर, अब तक 41 लोगों की मौत

Published: Jun 11, 2015 06:05:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

नेपाल में तेपलजंग जिले के पश्चिम में स्थित गांवों के आए भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई

Landslide in Nepal

Landslide in Nepal

काठमांडू। नेपाल में तेपलजंग जिले के पश्चिम में स्थित गांवों के आए भूस्खलन की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 41 हो गई। मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं। भूस्खलन ने 6 गांव दब गए हैं। वहीं स्थानीय आपदा प्रबंधक सुरेंद्र भट्टराई कहा कि भूस्खलन से तपलजंग जिले के गांवों को नुकसान पहुंचा है। घटना रात के वक्त हुई है, इसलिए नुकसान ज्यादा होने का अनुमान है, क्योंकि उस वक्त लोग अपने घरों में ही मौजूद थे।

ताजा जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण आठ लोग घायल हुए हैं। भूस्खलन लगातार हो रही बारिश की वजह से हुआ। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार मृतकों में अभी तक सिर्फ पांच लाोगों की पहचान हो पाई है। लिवांग, थोकलिंग, थिंगलाबू और लिंगकेट का पूरा इलाका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

खुलांग और खोकलिंग के कुछ इलाके भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। पुलिस के अनुसार लगातार हो रही बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण बचाव कार्यो मेें बाधा आ रही है। नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम की वजह से प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंंच पाया है। फिलहाल स्थानीय निवासी पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो