scriptनेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन | Nepal PM Sushil Koirala died at 78 | Patrika News
एशिया

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के प्रेसिडेंट सुशील कोइराला का मंगलवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया

Feb 09, 2016 / 08:50 am

सुनील शर्मा

Nepal PM Sushil Koirala died

Nepal PM Sushil Koirala died

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के प्रेसिडेंट सुशील कोइराला का मंगलवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोइराला क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मनेरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे, साथ ही उनके मुंह के कैंसर का भी इलाज चल रहा था। इससे पहले वह हाल ही में अमरीका से फेफड़े के कैंसर का इलाज करा कर लौटे थे।

सुशील कोइराला के शव को सनेपा, काठमांडू स्थित पार्टी के सेंट्रल ऑफिस में आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए लाया जाएगा। यहां पार्टी कैडर तथा उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उल्लेखनीय है कि कोइराला ने नेपाल में नया संविधान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके ही नेतृत्व में गत वर्ष 20 सितंबर को नया संविधान लागू किया गया था जिसके तीन हफ्तों बाद नेपाल की कमान केपी शर्मा ओली ने संभाली।

बनारस में हुआ था कोइराला का जन्म
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का भारत से विशेष रिश्ता रहा है। उनका जन्म बनारस में हुआ था। छात्र जीवन से ही राजनीति में रूचि रखने वाले कोइराला ने 1954 में राजनीति में प्रवेश किया। 1960 में राजनीतिक निर्वासन के चलते वह भारत में आ गए और 16 वर्षों तक यही रहे। इसके बाद वह नेपाल वापस लौटे और वहां के प्रधानमंत्री चुने गए।

Home / world / Asia / नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो