script

भारत के नए मानचित्र के खिलाफ नेपाली छात्रों का प्रदर्शन, दूतावास के सामने जलाया नक्शा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2019 08:41:50 am

Submitted by:

Shweta Singh

नेपाली छात्र संगठन ने निकाला भारत के खिलाफ विरोध मार्च और जमकर की नारेबाजी
इस प्रदर्शन के बाद सीमा पर बरती जा रही है अधिक सावधानी

nepal student

काठमांडु। नेपाल में भारत के नए मानचित्र को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। वहां की सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र संगठन अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन ने शुक्रवार भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने काठमांडू के लैनचौर स्थित भारतीय दुतावास के सामने भारता का नक्शा जलाया। इसके साथ ही भारत विरोधी नारेबाजी की।

भारत के खिलाफ विरोध मार्च और नारेबाजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों ने ‘लिपुलेक-कालापानी हमारा है’ के नारे लगाए। इसके अलावा, नेपाल कांग्रेस के छात्र संगठन ने पशुपति कैंपस से चावाहिल तक विरोध मार्च किया। कई छात्रों ने भारत-नेपाल सीमा के नजदीक गांव में ‘भारत वापस जाओ और विस्तारबाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

मानचित्र पर छात्रों को ये है आपत्ति

इन नेपाली छात्रों का आरोप है कि भारत सरकार ने अपने नए मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को अपना बताया है। छात्रों का कहना है कि मानचित्र में उत्तराखंड जिले के भारत-नेपाल सीमा के निकट में नेपाल के कुछ हिस्सों को भारत ने अपना बताया है। छात्र मांग कर रहे हैं कि मानचित्र से इन हिस्सों को हटाया जाए।

सीमा पर बरती जा रही है अधिक सावधानी

छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंच गई और इन्हें ‘नो मेंस लैंड’ में दाखिल होने से पहले ही रोक लिया। हालांकि, सीमा पर छात्रों का प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला था। फिलहाल, भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो