scriptविवादों के बीच ताइवान में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति | New prime minister appointed in Taiwan | Patrika News

विवादों के बीच ताइवान में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति

Published: Jan 11, 2019 06:42:35 pm

Submitted by:

Shweta Singh

ताइवान में आमतौर पर पार्टी के चुनाव में हारने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ देते हैं।

New prime minister appointed in Taiwan

विवादों के बीच ताइवान में नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति

ताइपे। ताइवान और चीन के चल रहे विवाद के बीच की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की। आपको बता दें कि हाल के चुनाव में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की करारी हार हुई है। इसके बाद सू त्सेंग-चांग ने इस्तीफे सौपा और नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की गई है।

गुरुवार रात लाई ने दिया था इस्तीफा

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में सू त्सेंग-चांग की नियुक्ति की घोषणा की, जो लाई चिंग-ते की जगह लेंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में दोनों मौजूद थे। लाई ने गुरुवार रात अपने इस्तीफे की घोषणा की और यह शुक्रवार सुबह से प्रभावी हो गया। बता दें कि लाई के पद छोड़ने की उम्मीद थी। ताइवान में आमतौर पर पार्टी के चुनाव में हारने के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ देते हैं।

2020 में फिर से चुने जाने की संभावना

जानकारों का मानना है कि सू पार्टी के भीतर साई के लिए समर्थन जुटाने में मदद कर सकेंगे और उनके 2020 में फिर से चुने जाने की संभावना को बढ़ाएंगे। साई को तत्कालीन राष्ट्रपति चेन शुई-बियान ने 2006 में प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो