scriptसिगरेट नहीं पीने वालों को मिलेगी 6 दिन की अतिरिक्त छुट्टी | new rule for non smoking person in japan | Patrika News

सिगरेट नहीं पीने वालों को मिलेगी 6 दिन की अतिरिक्त छुट्टी

Published: Nov 01, 2017 07:20:37 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

जापान में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए अनोखा नियम बनाया है।

smoking
नई दिल्ली। जापान की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए अनोखा नियम इजात किया है। इस नियम के मुताबिक जो कर्मचारी सिगरेट नहीं पीते उन्हें 6 दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। ये मामला तो हैरान करने वाला है लेकिन ये पूरी तरह से सच है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन कॉमर्स कन्सल्टिंग एंड मार्केटिंग कंपनी पिआला ने अपने कर्मचारियों के लिए नए नियम शुरू किए हैं।
कंपनी ने इसके पीछे तर्क दिया है कि सिगरेट पीने वाले शख्स अन्य कर्मचारियों की तुलना में ज्यादा बार सीट से उठते हैं। जिससे कंपनी को नुकसान होता है। वहीं दूसरी ओर सिगरेट नहीं पीने वाले शख्स कम बार सीट से उठते हैं और काम पर ज्यादा बार ध्यान देते हैं। ऐसे में उनको ज्यादा छुट्टी देने का प्लान बनाया गया। कंपनी के नए नियम से सिगरेट नहीं पीने वाले लोग छुट्टी का मजा उठा रहे जबकि अन्य लोग अपनी आदतों में सुधार कर रहे हैं।
सिगरेट पीने में कम से कम लगते हैं 10 मिनट
मामले में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी का आफिस 29वें फ्लोर पर है और सिगरेट पीने के लिए उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर जाना पड़ता है। ऐसे फ्लोर में आने-जाने में कम से कम 10 मिनट लग जाते हैं। इसके साथ ही अगर स्मोकिंग एरिया में वो किसी के साथ बातों में लग जाते हैं तो और भी समय कर्मचारियों को लग जाता है। ऐसे में कंपनी को नुकसान होता है।
5 महीने पहले समुद्र में खो गई थीं दो महिलाएं, लेकिन किस्मत ने उन्हें बचा लिया… सुनाई उन्होंने अपनी पूरी कहानी…

कंपनी ने सिगरेट पीने वालों की आदात छुड़ाने के लिए नहीं पीने वालों को अतिरिक्त छुट्टी देने का ऐलान किया है। कंपनी का ये नियम 1 सितंबर से लागू हो गया है। प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी के इस फैसले के बाद कई कर्मचारियों ने धुम्रपान करना छोड़ दिया है। कंपनी में अभी 120 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो