scriptफिर साथ आया पुराना मित्र देश रूस, कहा- दुनिया में भारत सबसे अच्छा दोस्त | old friend Country Russia said - Indias best friend in the world | Patrika News

फिर साथ आया पुराना मित्र देश रूस, कहा- दुनिया में भारत सबसे अच्छा दोस्त

Published: Nov 01, 2017 08:18:40 pm

Submitted by:

Mohit sharma

रूसी राजदूत निकोले कुदाशेव ने समूची दुनिया में रूस का भारत से अच्छा कोई अन्य दोस्त नहीं है।

Russian Ambassador Nikolay Kudashev

नई दिल्ली। भारत का सबसे पुराना और विश्वसनीय दोस्त रूस एक बार फिर से भारत के पाले में खुलकर आ गया है। बुधवार को रूस ने भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी पर आधारित बताते हुए कहा कि उसकी तुलना पाकिस्तान के साथ नहीं की जा सकती। यह बयान भारत और रूस की तीनों सेनाओं के बीच हुए पहले संयुक्त अभ्यास ‘इन्द्र’ को लेकर रूसी राजदूत निकोले कुदाशेव ने कही। उन्होंने कहा कि समूची दुनिया में रूस का भारत से अच्छा कोई अन्य दोस्त नहीं है।

आतंकविरोधी था पाक के साथ सैन्य अभ्यास

निकोले कुदाशेव ने कहा कि भारत की तुलना किसी भी लिहाज से पाकिस्तान के साथ नहीं की जा सकती। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ भी सामान्य संबंध रखने की बात कही। पाकिस्तानी सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा आतंक विरोधी मुहिम के चलते किया गया था। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान को लेकर पाकिस्तान सरकार में सही सोच रखने वाले लोगों का समर्थन करना था। उन्होंने कहा कि समूची दुनिया में रूस का भारत से अच्छा कोई अन्य दोस्त नहीं है।

चीन के बारे में नहीं कोई टिप्प्णी

वहीं जब उनसे आतंकवादी सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने में चीन के विरोध के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई माकूल जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चीन संप्रभु राष्ट्र है और शंघाई देशों के संगठन में उसका सहयोगी है। बता दें कि रूस भारत का पुराना मित्र देश है। चाहे कारगिल युद्ध हो या फिर सामरिक सहयोग रूस ने हमेशा भारत की मदद को तत्पर रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के मध्य कुछ उदासीनता देखने को मिली है। रूस की तीनों सेनाओं के बीच पहली बार रूस के व्लदिवोस्तोक में 19 से 29 सितंबर तक 11 दिन का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो