आपको बता दें कि इस आरोपी पर पांच मामलों में आरोप तय करने के बाद ये फैसला लिया गया। इसके बाद जेल में हुई सुनवाई के दौरान आतंक रोधी अदालत (एटीसी) ने सोमवार को यह सजा सुनाई। इस संबंध में वहां के मीडिया हाउस ने मंगलवार को एक रिपोर्ट छापी जिसके मुताबिक इमरान अली, जैनब समेत अन्य नाबालिगों के साथ दुष्कर्म व हत्या की कम से कम नौ घटनाओं में शामिल है। यही नहीं मामले की जांच के दौरान खुद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। बता दें कि दोषी कसूर शहर का निवासी है।