scriptकंगाल पाकिस्तान में फिर हुआ फ्रॉड, सरकार का दावा गैरकानूनी तरीके से विदेश में जमा 700 करोड़ | pakistan claims 700 crore fraud money discovered from foreign accounts | Patrika News

कंगाल पाकिस्तान में फिर हुआ फ्रॉड, सरकार का दावा गैरकानूनी तरीके से विदेश में जमा 700 करोड़

Published: Nov 13, 2018 07:27:31 pm

Submitted by:

Shweta Singh

सरकार का कहना है ऐसे हजारों खातों की पहचान हुई हैं, जिनकी मदद से मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया।

pakistan claims 700 crore fraud money discovered from foreign accounts

कंगाल पाकिस्तान में फिर हुआ फ्रॉड, सरकार का दावा गैरकानूनी तरीके से विदेश में जमा 700 करोड़

इस्लामाबाद। कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान में फिर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है। दरअसल सरकार दावा है कि देश के 700 करोड़ रुपए का हवाला कारोबार के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से विदेशों में जमा कराया गया है। सरकार का कहना है ऐसे हजारों खातों की पहचान हुई हैं, जिनकी मदद से मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया गया।

विदेशों में खोले गए हैं फर्जी खाते

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आइसक्रीम बेचने और रिक्शाचालकों के नाम पर विदेशों में फर्जी खाते खोले गए हैं। इस पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उनके मुताबिक सरकार ने अब तक ऐसे पांच हजार से ज्यादा फर्जी खातों का पता लगाया है जिनका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि खातों के संबंधित लोगों पर जल्द ही एफआईएर दर्ज किया जाएगा।

‘एसेट्स रिकवरी यूनिट’ रख रही है नजर

बता दें कि अकबर ने ये बयान ‘एसेट्स रिकवरी यूनिट’ के काम के बारे में बताते हुए दिया था। इस यूनिट को पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने विदेशों में जमा किए गए अवैध धन वापस लाने के लिए स्थापित किया था। अकबर के मुताबिक इस यूनिट की मुख्य नजर ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात समेत 10 देशों पर है। फिलहाल पाक सरकार ने दुबई प्रशासन से इन खातों का विवरण मंगाया है। अकबर ने ये भी दावा किया कि दुबई और यूरोप में जमा किए पैसों के बारे में कोई छिपा नहीं पाएगा।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि पिछले महीने भी पाकिस्तान से इस तरह की खबरें आई थी। एक रेहड़ी वाले के खाते से करोड़ों रुपयो की लेन-देन का मामला सामने आया था। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उसे इस बारे में पता तक नहीं था। इस के अलावा एका ऑटो ड्राइवर के खाते से भी करोड़ों रुपए होने की जानकारी मिली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो