scriptपाकिस्तान: 22 साल पुरानी रंजिश मामले में दो कबीलों के बीच झड़प, 17 लोगों मौत | Pakistan: Clash between two tribes in 22 year old anger case, 17 people died | Patrika News

पाकिस्तान: 22 साल पुरानी रंजिश मामले में दो कबीलों के बीच झड़प, 17 लोगों मौत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 09:26:26 pm

Submitted by:

Anil Kumar

22 साल पहले दोनों गुटों में विवाद पैदा हुआ था
इस भयावाह खूनी खेल की घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टांक में हुई है

pakistan.jpg

सांकेतिक तस्वीर

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल, 22 साल पहले ‘इज्जत’ के नाम पर हुई एक हत्या से शुरू हुई दुश्मनी ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 17 और लोगों की जान ले ली है।

इस भयावाह खूनी खेल की घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टांक में हुई है। इलाके के दो कबीलों मरवात व बेतानी के बीच सालों से चली आ रही दुश्मनी में इससे पहले भी लोगों की जानें जा चुकी हैं।

बलूचिस्तान: गश्त लगा रहे पुलिसकर्मी बने निशाना, भयंकर विस्फोट में एक की मौत, 10 घायल

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले मरवात कबीले के दो लोगों को बेतानी कबीले के लोगों ने गोली मार दी। दोनों मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

pakistan_new.jpg

दो दशकों से दोनों गुटों में चल रही थी दुश्मनी

इसके बाद मरवात कबीले के लोगों ने बेतानी के दो लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद मरवात कबीले के लोगों ने उस बस को गोलियों से छलनी कर दिया जिसमें बेतानी कबीले के लोग सवार थे।

इस हमले में कम से कम दस लोग मारे गए। कई लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों कबीलों के बीच खून का बदला खून का यह जुनून कई सालों से चला आ रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो