scriptपाक ने एक रात में 4 बार तोड़ा संघर्षविराम, भारत ने दिया जवाब | Pakistan continues Ceasefire violation | Patrika News

पाक ने एक रात में 4 बार तोड़ा संघर्षविराम, भारत ने दिया जवाब

Published: Sep 17, 2015 08:57:00 am

पाकिस्तान ने एक बार फिर तोड़ा युद्धविराम, भारत ने दिया करारा जवाब

Ceasefire

Ceasefire

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम उल्लंघन और सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते डीजी स्तर की वार्ता हुई थी। बातचीत के बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन ना करने पर अपनी सहमति जताई थी, लेकिन सीमा पर इस बैठक का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने बुधवार को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में मोर्टार बरसाए और गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल मनीश मेहता ने कहा कि सीमा पार से सुबह करीब 7.10 बजे मोर्टार बरसाए गए। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी फायरिंग की और दोनों देशों के बीच दोपहर तक गोलीबारी हुई। बालाकोट और पुंछ में बुधवार शाम 7.45 बजे पाकिस्तान की ओर से फायरिंग शुरू की गई। बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर दोनों देशों की ओर से फायरिंग जारी थी।

हालांकि इस गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को पाकिस्तान की ओर से चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच डायरेक्टर जनरल स्तर की वार्ता हुई थी। जिसमें दोनों देशों ने सीमा पर संघर्षविराम बनाए रखने पर सहमति जताई थी। लेकिन बैठक के बाद से पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के फायरिंग की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो