नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान समर्थित था। सोमवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि एनआईए इसकी जांच करेगी और पाकिस्तान को इसके सबूत भी दिए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को ये चुनौती दे दी है कि इस आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान को चुकानी होगी, लेकिन इस धमकी से पहले ही पाकिस्तान को भारत की कार्रवाई का डर सता रहा है और इसीलिए उसने एक अलर्ट भी जारी कर दिया है, जिसमें उसका डर साफ झलक रहा है।