scriptसियाचिन को पर्यटकों के लिए खोलने के फैसले पर पाक ने जताया ऐतराज | Pakistan objected to the decision to open Siachen to tourists | Patrika News

सियाचिन को पर्यटकों के लिए खोलने के फैसले पर पाक ने जताया ऐतराज

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2019 09:53:36 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत से किसी सद्भावना की उम्मीद नहीं की जा सकती

faisal
इस्लामाबाद। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र की पहचान रखने वाले सियाचिन को पर्यटकों के लिए खोलने के भारत के फैसले पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। पाक ने कहा है कि भारत से किसी सद्भावना की उम्मीद नहीं की जा सकती।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में सियाचिन की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत इसे कैसे पर्यटन के लिए खोल सकता है। यह एक विवादित क्षेत्र है, जिस पर भारत ने जबरन कब्जा जमाया हुआ है। उन्होंने कहा “हम भारत से किसी सद्भावना की उम्मीद नहीं करते। हमने हमेशा भारत से अच्छा संबंध चाहा लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला।”
इस फैसल ने एक बार फिर कश्मीर पर अपनी चिंताओं को जताया। उन्होंने कहा कि भारत को विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को कश्मीर जाने देना चाहिए।
उन्होंने यह दावा किया कि यात्रियों के करतारपुर आने में भारत द्वारा रुकावट पैदा की जा रही है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से कोई रुकावट नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो