निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के पूरा होने के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए अंतिम कार्यक्रम जारी करेगा। मतदाता सूची में नेशनल व प्रांतीय एसेंबली में चुने गए सदस्य शामिल होंगे, जो राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट करेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए 25 जुलाई को मतदान हुआ था,जिसके नतीजों के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। फिलहाल ये खबरें आ रही हैं कि आने वाली 11 अगस्त को पीटीआई प्रमुख इमरान खान प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।