एशिया

रेहम खान ने इमरान खान के मंत्री को लगाई लताड़, पागलपन की इंतेहा बताया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान मिशन को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है
रेहम खान ने पाकिस्तान पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है

नई दिल्लीSep 08, 2019 / 11:03 pm

Mohit Saxena

इस्लामाबाद। पाक पीएम की पूर्व पत्नी ने इमरान खान के मंत्री पर तंज कसते हुए उसे मूर्ख बताया है। पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा कि एक मंत्री द्वारा दिया गया बयान बेहद खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान मिशन को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। गौरतलब है कि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के मिशन में बाधा आई है।
चंद्रयान-2 पर टिकी थी दुनिया की नजरें, लैंडर का संपर्क टूटने पर वर्ल्ड मीडिया ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

https://twitter.com/RehamKhan1/status/1170433588954849280?ref_src=twsrc%5Etfw
रेहम खान ने पाकिस्तान पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने भारत चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम की चांद पर विफल लैंडिंग पर कमेंट करने से खुद को बहुत रोका। उन्होंने चंद्रयान को लेकर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री के बयान को पागलपन की इंतेहा बताया है। उन्होंने कहा कि उन पर स्पष्ट रूप से इसका प्रभाव पड़ा है।
रेहम ने कहा कि एक मंत्री द्वारा यह बेहद खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया गया है। यह अयोग्य और मूर्खतापूर्ण है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने विक्रम की लैंडिंग विफल होने के बाद एक पर एक ट्वीट कर भारत के मिशन का माखौल उड़ाया था। उन्होंने लिखा कि जो काम नहीं आता, पंगा नहीं लेते ना..डियर एंडिया।
रेहम ने इससे पहले इमरान खान को सेना की कठपुतली बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले पर बयान से पहले पाक पीएम सेना के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद एक इंटरव्यू में रेहम ने इमरान पर कश्मीर का सौदा करने का आरोप लगाया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / रेहम खान ने इमरान खान के मंत्री को लगाई लताड़, पागलपन की इंतेहा बताया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.