scriptपाकिस्तान: 10 साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार | Pakistan: Two man raped a school girl in Shangla, Arrested | Patrika News

पाकिस्तान: 10 साल की मासूम के साथ की गई दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2019 09:55:43 pm

Submitted by:

Anil Kumar

5 सितंबर को दो लोगों ने स्कूल से लौटते समय नाबालिग के साथ बलात्कार किया था
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है

violence.jpg

शांगला। पाकिस्तान के शांगला जिले के लिलोनई इलाके में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। शांगला पुलिस ने मंगलवार को शांगला जिले में ब्लात्कार के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

एक दिन पहले दोनों संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, लड़की अपने पिता के साथ अलपुरी पुलिस स्टेशन आई और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में लड़की ने बताया है कि दोनों लोगों ने 5 सितंबर को स्कूल से घर लौटते समय उसका बलात्कार किया था।

बेटी का बलात्कार और पति की हत्या की धमकी देकर महिला का अपहरण, फिर 3 दिन तक 7 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मुझे पकड़ लिया और कॉर्नफील्ड में ले गए जहां उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया। उसने अपने बयान में आगे कहा कि उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के बाद, दो लोगों ने उसे चाकू दिखाया और उसे 200 रुपये दिए।

girl-stunt.jpg
बहन को पढ़ाने के बहाने की दोस्ती, शादी का झांसा देकर होमगार्ड जवान ने महिला कांस्टेबल से किया बलात्कार

आरोपियों ने पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने कहा कि दुष्कर्म की बात किसी को भी न बताने को लेकर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, वह तुरंत किसी को नहीं बता सकती थी क्योंकि उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। उसने कहा कि उसने वापस लौटने के बाद अपने माता-पिता को बलात्कार के बारे में सूचित किया।

बहन को पढ़ाने के बहाने की दोस्ती, शादी का झांसा देकर होमगार्ड जवान ने महिला कांस्टेबल से किया बलात्कार

पुलिस प्रवक्ता, उमर रहमान ने डॉन को बताया कि अलपुरी में जिला मुख्यालय अस्पताल में डॉक्टरों ने पुलिस से पुष्टि की है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धारा 376, 506, 48 और 53 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच जारी है।

एनजीओ साहिल द्वारा जारी एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि देश में बाल शोषण के मामलों में 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले साल पाकिस्तान में हर दिन 10 से अधिक बच्चे दुर्व्यवहार का शिकार हुए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो