scriptवर्ष 2022 तक पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा पाकिस्तान, चीन से लेगा मदद: फवाद चौधरी | Pakistani minister says they will send first Person to space by 2022 | Patrika News

वर्ष 2022 तक पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा पाकिस्तान, चीन से लेगा मदद: फवाद चौधरी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2019 07:49:41 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इंटरव्यू में पाकिस्तान के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने दी जानकारी
अंतरिक्ष यात्री के लिए चयन प्रक्रिया 2020 में होगी शुरू

fawad chaudhary

इस्लामाबाद। भारत के चंद्रयान 2 मिशन में आई आंशिक असफलता का मजाक बनाने वाले पाकिस्तान के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बड़ा ऐलान किया है। फवाद ने कहा है कि पाकिस्तान 2022 तक अंतरिक्ष में पहला यात्री भेजने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बारे में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से जानकारी मिल रही है।

चयन प्रक्रिया 2020 में होगी शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन उसकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के लिए चयन प्रक्रिया 2020 में शुरू हो जाएगी। फवाद के मुताबिक इस मिशन की शुरुआत में 50 लोगों को चुना जाएगा, जिसके बाद 2022 में सूची से 25 लोगों को निकाल दिया जाएगा।

पाक वायु सेना करेगी चुनाव

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि बाकी बचे 25 में से सिर्फ एक व्यक्ति ही अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो