scriptपाकिस्तानी नागरिक ने सीमा पार जाकर हिंदूओं को मारने की दी धमकी, पोस्ट हो रहा वायरल | Pakistani nationals threatened to kill hindus by crossing the border | Patrika News

पाकिस्तानी नागरिक ने सीमा पार जाकर हिंदूओं को मारने की दी धमकी, पोस्ट हो रहा वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 04, 2019 07:14:50 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– दो बंदूकों के साथ तस्वीर पोस्ट की- कहा, हिंदुओं को मारने के लिए सीमा पर जा रहा है- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है पोस्ट

pakistan

पाकिस्तानी नागरिक ने सीमा पार जाकर हिंदूओं को मारने की दी धमकी

नई दिल्ली। पुलवामा हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां तक की आवाम पर इसका असर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की आवाम भारत की कामयाब सर्जिकल स्ट्राइक से काफी हताश है। वहां पर लोग अपने गुस्से का इजहार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।पाकिस्तान के कॉरपोरेट ट्रेनर आज़म जमील ने सोशल मीडिया पर सूट पहने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसके हाथ में दो बंदूकें थीं और इस दौरान घोषणा की कि वह हिंदुओं को मारने के लिए सीमा पर जा रहा है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/AzamJamil53/status/1101445434193649665?ref_src=twsrc%5Etfw
पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की

बता दें पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। उसके 12 मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर जैश के मुख्यालय को तबाह कर दिया। यहीं नहीं उसके अन्य तीन और ठिकानों को भी बर्बाद कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर नाकाम हमला किया। इसमें उसका एक एफ-16 विमान भी मार गिराया गया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच भारी तनाव देखने को मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो