script32 लाख लोगों की अपील; ट्रंप की बजाय हिलेरी को बनाया जाए राष्ट्रपति | Petition to defy Donald Trump election gathers 3.2 million signatures | Patrika News

32 लाख लोगों की अपील; ट्रंप की बजाय हिलेरी को बनाया जाए राष्ट्रपति

Published: Nov 13, 2016 09:18:00 am

Submitted by:

ललित fulara

अमरीका में 32 लाख लोगों ने निर्वाचक मंडल से हिलेरी को राष्ट्रपति चुनने की अपील की है।

Hillary clinton

Hillary clinton

वॉशिंगटन। अमरीका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने को लेकर हो रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनता ने उनके खिलाफ निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) का दरवाजा खटखटाया है। 32 लाख लोगों ने एक ऑनलाईइन याचिका पर हस्ताक्षर के जरिए निर्वाचक मंडल से ट्रंप के बजाय हिलेरी को राष्ट्रपति चुनने की अपील की है।
 
राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हैं ट्रंप

इस याचिका को चेंज डॉट ओआरजी पर पोस्ट किया गया है। इसमें मांग की गई है कि निर्वाचक मंडल अपने राज्यों की वोटों को नजरअंदाज कर हिलेरी के पक्ष में मतदान करें। ट्रंप राष्ट्रपति बनने लायक नहीं हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव नहीं है। यह अमरीका के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के भी कई मामले चल रहे हैं। 

निर्वाचक मंडल को है अधिकार

साल 2000 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अल गोरे की जीत हुई थी। लेकिन निर्वाचक मंडल ने जॉर्ज डब्ल्यू बुश को राष्ट्रपति चुना था। यहां की चुनाव प्रणाली के हिसाब से निर्वाचक अपनी पार्टी से इतर दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल सकते हैं। इस पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, कई राज्यों में ऐसे निर्वाचकों पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।

गौरतलब है कि अमरीका जनता अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति का चुनाव करती है। यहां जनता पहले प्रतिनिधियों को चुनती है और उसके बाद निर्वाचक मंडल का गठन किया जाता है। इसके बाद निर्वाचक मंडल के सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो