scriptइस देश में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर है सजा, नहीं देना होता कोई इनकम टैक्स | Physical Relation Before marriage make in Dubai is illegal | Patrika News

इस देश में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर है सजा, नहीं देना होता कोई इनकम टैक्स

Published: Dec 03, 2017 12:42:35 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

दुबई को खास यहां के कायदे-कानून और कुछ विशेष बातें दुनियाभर फेमस करती हैं। यहां के नियमों को तोड़ने पर कड़ी सजा का प्रावधान भी है

Couple UAE

Couple Dubai

आबूधाबी: दुबई एक ऐसा देश है, जहां आपको वहां के स्थानीय लोगों से ज्यादा भारतीयों की तादात मिलेगी। क्योंकि काम धंधे की तलाश में भारतीय समुदाय के लोग या तो दुबई या फिर अमरीका का रूख करते हैं। अगर आप भी भविष्य में कुछ ऐसा प्लान कर रहे हैं तो इन देशों के नियम-कायदे और इनकी खासियत जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।
बात करेंगे दुबई की तो भारत के आसपास घूमने का ये काफी अच्छा विकल्प है। सिर्फ घूमने के मकसद से ही नहीं बल्कि, रोजगार की तलाश में भी भारतीय युवा दुबई का रूख ज्यादा करते हैं। दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है।
दुबई को खास यहां के कायदे-कानून और कुछ विशेष बातें दुनियाभर फेमस करती हैं। यहां के नियमों को तोड़ने पर कड़ी सजा का प्रावधान भी है। यहां के कानून और नियमों की वजह से ही इस देश में क्राइम कम होता है। इसलिए दुबई जाने से पहले आपको यहां के नियम कानूनों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है, जिन्हें तोड़ने पर आप कभी भी मुसीबत में फंस सकते हैं।
– दुबई जाने से सबसे पहले तो ये ध्यान रखें कि यहां आप वेस्टर्न कल्चर की तरह नहीं जी सकते। अर्थात यहां पर खुलेआम किस करना या फिर शादी से पहले महिला-पुरूषों का संबंध बनाना प्रतिबंधित है और अगर ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है तो उसे या गिरफ्तार कर लिया जाता है या फिर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाती है।
– भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में शराब पीना आम बात है, लेकिन दुबई में आपको शराब पीनी है तो उसके लिए लाइसेंस जरूरी होना चाहिए। अर्थात घर में एल्कोहल रखने के लिए आपके पास लाइसेंस जरूर होना चाहिए।
– दुबई में एटीएम से नोटों के बजाए सोने के सिक्के और बिस्किट निकलते हैं।

– दुबई में स्थानीय लोगों से ज्यादा भारतीय हैं। भारत के अलावा भी कई देशों के लोग बड़ी संख्या में यहां रहते हैं।
– एक और बात जानकर आपको हैरानी होगी कि भारत में जिस तरह से सरकार को इनकम टैक्स दिया जाता है, वैसा सिस्टम दुबई में नहीं है। दुबई में रहने वाले लोगों को किसी को भी इनकम टैक्स नहीं देना होता
– दुबई में परफेक्ट एड्रेस सिस्टम नहीं है, यानि कि अगर आपको कहीं जाना है तो आपके पास वहां का पूरा पता होना चाहिए।


– दुनियाभर में ऊंची-ऊंची इमारतों की लिस्ट में दुबई का नाम सबसे पहले आता है। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा भी इसी देश में है। इसी वजह से पूरी दुनिया की 20 प्रतिशत क्रैन इसी देश में हैं।
– दुबई में एक सोने की चेन ऐसी है, जिसकी लंबाई 5 किलोमीटर है। ये दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन है।

– लोगों को आपने अक्सर कुत्ते-बिल्ली जैसे जानवरों को पालते हुए देखा होगा, लेकिन दुबई के लोग शेर, चीता जैसे जंगली जानवरों को पालते हैं।

– इस देश की कमाई का मेन जरिया यहां की तेल की खानें हैं। इसके अलावा रियल स्टेट और टूरिज्म से कमाई अच्छी होती है।

Golden chain
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो