scriptरनवे से फिसला जहाज, जापान के नरीता हवाई अड्डे पर सेवाएं बाधित | Plane skids off runway at Tokyo's Narita Airport | Patrika News

रनवे से फिसला जहाज, जापान के नरीता हवाई अड्डे पर सेवाएं बाधित

locationनई दिल्लीPublished: Feb 02, 2019 08:58:19 am

जेएएल 787 से जुड़ी दुर्घटना के बाद टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे को आंशिक रूप से बंद कर दिया।

Narita Airport

रनवे से फिसला जहाज, जापान के नरीता हवाई अड्डे पर सेवाएं बाधित

टोक्यो। जापान के नरिटा एयरपोर्ट पर एक बोईंग विमान के रनवे से फिसलने के बाद वहां हवाई सेवाएं बाधित हो गई हैं। लैंड करते वक्त जापान एयरलाइंस का एक विमान रनवे से फिसल गया जिसे हवाई अड्डे के कुछ हिस्से बंद कर दिए गए। मेन रन वे पर हुई इस दुर्घटना के बाद एक अन्य रनवे भी बंद हो गया। जेएएल 787 से जुड़ी दुर्घटना के बाद टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे को आंशिक रूप से बंद कर दिया।

कैसे हुआ हादसा

नई दिल्ली से जापान जा रहे जापान एयरलाइंस के एक विमान शुक्रवार को नरीता हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला गया। खबरों मेन बताया गया हैं की इस रनवे पर बर्फ जमी हुई थी। जिससे लैंडिंग के दौरान विमान का पायलट उस पर काबू नहीं रख सका और विमान रन वे पर तिरछा हो गया। उसके बाद वह घसीटते हुए थोड़ी दूर जाकर रक गया।अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को इस घटना की जानकारी दी। हवाई अड्डे और विमान वाहक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि सभी 201 यात्रियों और चालक दल को बोइंग 787 जेट से सकुशल बचा लिया गया है। नरीता के प्रवक्ता कज़ुहिको मोरियो ने एएफपी को बताया कि दुर्घटना ने हवाई अड्डे को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7 बजे अपने दो रनवे में से एक को बंद करने के लिए मजबूर किया।

सभी यात्री सुरक्षित

इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। बाद में राहत एजेंसियों द्वारा विमान को सुरक्षा क्षेत्र से बाहर ले जाया गया था। दुर्घटना का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं था, लेकिन जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि विमान का एक टायर रनवे पर जमी बर्फ में धंसने के बाद फिसल गया होगा। देश की मौसम एजेंसी ने नरीता के आसपास के क्षेत्र सहित पूर्वी जापान में कांटो क्षेत्र के हिस्से में हल्की बर्फबारी का अनुमान लगाया है। टेलीविजन फुटेज में हवाई अड्डे के रन वे पर बर्फ के कुछ दुर्लभ टुकड़े दिखाई दिए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो