scriptदक्षिण कोरिया में बोले पीएम मोदी- संभावनाओं का देश है भारत, अपने जैसे भागीदारों की तलाश | PM Modi addresses India-South Korea Business Symposium | Patrika News

दक्षिण कोरिया में बोले पीएम मोदी- संभावनाओं का देश है भारत, अपने जैसे भागीदारों की तलाश

locationनई दिल्लीPublished: Feb 21, 2019 01:26:50 pm

दो दिन के दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भारत और दक्षिण कोरिया को स्वाभाविक भागीदार बताया
पीएम ने कहा- भारत संभावनाओं का देश है
भारत और दक्षिण कोरिया में कई समानताएं

PM Modi

दक्षिण कोरिया में बोले पीएम मोदी- संभावनाओं का देश है भारत, अपने जैसे भागीदारों की तलाश

सियोल। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रिश्ते और गहरे होने चाहिए। गुरुवार को सियोल में भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश नैसर्गिक व्यापार भागीदार हैं। इस सम्मलेन में दक्षिण कोरिया के कई व्यापारिक संस्थान भाग ले रहे हैं।

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच गहरे हों व्यापारिक रिश्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियोल में उद्यमियों को दिए अपने संबोधन में दोनों देशों के बीच व्यापारिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि दक्षिण कोरिया और भारत एक दूसरे के नेचुरल सहयोगी हैं। आपको बता दें कि अपनी यात्रा से पहले, पीएम ने कहा था, “हमारे संबंधों में बढ़ती गहराई और विविधता को हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और आरओके की न्यू साउथर्न पॉलिसी के बीच सामंजस्य के रूप में स्वीकार किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1098461605346471941?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी आज भारत-कोरिया व्यापार संगोष्ठी को संबोधित करने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ एक बैठक करेंगे। पीएम मोदी भारत-कोरिया स्टार्टअप हब का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पीएम योनेसी विश्वविद्यालय के सियोल कैंपस में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सियोल में पीएम भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो